{"_id":"69b465c9b28029a4370df14c","slug":"police-sub-inspector-recruitment-exam-will-be-held-at-10-centres-from-today-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1009-176914-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आज से 10 केंद्रों पर होगी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आज से 10 केंद्रों पर होगी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी।
प्रथम पाली 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली की अवधि 120 मिनट की होगी। इसमें कुल 4,268 अभ्यर्थियों के शामिल होंगे। इसके लिए शहर और आसपास 10 विद्यालयों के परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें अशोक इंटर काॅलेज, डुमरी, रामपुर कारखाना, बाबा राघवदास इंटर काॅलेज, देवरिया, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी काॅलेज, देवरिया को केंद्र बनाया गया है। वहीं राजकीय इंटर काॅलेज, देवरिया, राजकीय पालीटेक्निक, देवरिया, जनता इंटर काॅलेज, रामपुर कारखाना, लाला करम चन्द थापर इंटर काॅलेज, बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर काॅलेज, देवरिया, महाराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज, देवरिया, एसएसबीएल इंटर काॅलेज, देवरिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अभ्यर्थी को अपने साथ उत्तर देने के लिए काला या नीला बाल प्वाइंट पेन साथ लाना होगा। जेल पेन से उत्तर देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।