{"_id":"66c7b0d1f2b52c88b409f514","slug":"police-recruitment-examination-special-train-will-runcandidates-will-get-facilities-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-122830-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : चलेगी स्पेशल ट्रेन...अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : चलेगी स्पेशल ट्रेन...अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा
Fri, 23 Aug 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले से होते हुए गोरखपुर, बादशाह नगर तक एक जोड़ी ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जिससे पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को आने जाने में सुविधा होगी। स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 अगस्त तक निर्धारित समय से होगा। ट्रेन का संचालन गोरखपुर से बादशाह नगर तक गाड़ी संख्या 05127 बनकर चलेगी, जो गोरखपुर से शाम 4:05 मिनट से चलकर बादशाह नगर में अगले दिन दोपहर एक बजे पहुंचेगी। बादशाह नगर से गोरखपुर तक गाड़ी संख्या 05128 नंबर बनकर चलेगी। बादशाह नगर से 03:15 बजे संचालित होगी और गोरखपुर में 11:25 मिनट पर पहुंचेगी। यह ट्रेन बीच में पड़ने वाली सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित होगी, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने जाने में सुविधा मिलेगी।
इस समय पर होगा ट्रेन का संचालन
05127 गोरखपुर-बादशाह नगर अनारक्षित परीक्षा विषेष गाड़ी गोरखपुर से 16.05 बजे प्रस्थान कर नकहा जंगल से 16.20 बजे, मानीराम से 16.29 बजे, पीपीगंज से 16.42 बजे, कैंपियरगंज से 16.57 बजे, आनंद नगर से 17.12 बजे, बृजमनगंज से 17.24 बजे, उसका बाजार से 17.35 बजे, सिद्धार्थनगर 17.48 बजे, चिल्हिया से 18.02 बजे, शोहरतगढ़ से 18.12 बजे, बढ़नी से 18.42 बजे, पचपेड़वा से 18.57 बजे, तुलसीपुर से 19.25 बजे, झारखंडी से 20.02 बजे, बलरामपुर से 20.14 बजे, गोंडा से 21.45 बजे, दूसरे दिन बाराबंकी से 00.10 बजे, गोमतीनगर से रात 12.42 बजे से छूटकर बादशाह नगर में रात 01.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05128 बादशाह नगर-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विषेष गाड़ी बादशाहनगर से सुबह 03.15 बजे, गोमतीनगर से 03.22 बजे, बाराबंकी से 04.02 बजे, गोंडा से 06.20 बजे, बलरामपुर से 07.12 बजे, झारखंडी से 07.22 बजे, तुलसीपुर से 08.00 बजे, पचपेड़वा से 08.27 बजे, बढ़नी से 08.42 बजे, शोहरतगढ़ से 08.57 बजे, चिल्हिया से 09.07 बजे, सिद्धार्थनगर से 09.20 बजे, उसका बाजार से 09.32 बजे, बृजमनगंज से 09.42 बजे, आनंद नगर से 09.57 बजे, कैंपियरगंज से 10.09 बजे, पीपीगंज से 10.22 बजे, मानीराम से 11.04 बजे तथा नकहा जंगल से 11.12 बजे छूटकर गोरखपुर 11.25 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में एसएलआरडी के दो तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 18 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाएं गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
बोले अभ्यर्थी
स्पेशल ट्रेन का संचालन होने से यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। जबकि छात्रों को प्राइवेट वाहनों का भी सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
-कमलेश पांडेय, अभ्यर्थी
-- -- -- -- -
पिछली बार परीक्षा देने जाने में साधन को लेकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इस बार ट्रेन व बस की सुविधा होने से परेशानी नहीं होगी।
-शिवम शुक्ला, अभ्यर्थी
-- -- -- -- --