{"_id":"65cfb51e8f7f5fb9660574d6","slug":"police-recruitment-exam-today-there-will-be-tight-security-arrangements-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112992-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज, रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Sat, 17 Feb 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के घेरें में होगी। शनिवार और रविवार को जिले के २२ परीक्षा केंद्रों पर होगी। सीसी कैमर से लैश परीक्षा केंद्र पर परीक्षा होगी। परीक्षा में प्रशासन के साथ ही पुलिस विभाग के भी अधिकारी तैनात रहेंगे। केंद्रों के आसपास 500 सुरक्षाकर्मी लगेंगे। जबकि एक हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी मुख्य चौराहा और रेलवे व बस स्टेशन पर लगेंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की जाएगी। जिससे कोई प्रश्न पत्र वायरल करने जैसा अफवाह फैलाए तो कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक परीक्षा में 11688 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
यूपी पुलिस की आरक्षी के पद के लिए लिखित परीक्षा शनिवार यानी आज और रविवार को दो पाली में परीक्षा होगी। ऑफ लाइन होने वाली परीक्षा के लिए जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सीसी कैमरे के निगरानी में आयोजित होने वाली परीक्षा में कड़ी चौकसी रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा को कड़ा पहरा रहेगा। 500 पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्र के आसपास तैनात रहेंगे। जबकि एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों वाले क्षेत्र के चौराहों पर तैनात रहेंगे। इसके साथ रेलवे और बस स्टेशन पर पुलिस बल तैनात रहेगी। जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान आने-जाने दिक्कत न हो। साथ ही आपात स्थिति उत्पन्न होने पर निबटा जा सके।
-- -
17 और 18 फरवरी को इस प्रकार होगी परीक्षा
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 तक होगी। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। एक पेपर के लिए दो घंटा निर्धारित किया गया है। परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही परीक्षार्थियों को पहुंचना होगा।
विज्ञापन
-- -
सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होने के मामले आता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आती है। इसे देखते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा में सोशल मीडिया भी नजर रहेगी। साइबर की एक स्पेशल टीम लगातार मॉनिटरिंग करती रहेगी। अगर कहीं से कोई भ्रामक सूचना प्रसारित होता है जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
-- -
इन परीक्षा केंद्रों होगी परीक्षा
सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी, सिद्धार्थ आश्रम बर्डपुर, बुद्ध विद्यापीठ मंदिर प्रयोगशाला बर्डपुर, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज तेतरी बाजार, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, बाल शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, सेन्ट जेवियर्स हाईस्कूल सेन्ट फंसिस नगर तेतरी बाजार, गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा मदवरिया, मूरती देवी स्मारक महाविद्यालय पकड़ी, बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका बाजार, माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा, यशोदा देवी कन्या इंटर कॉलेज, अल फारूख इंटर कॉलेज, अमौना इटवा, पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़, सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, डॉ. दशरथ चौधरी नेशनल पालीटेक्निक बांसी,रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, तिलक इंटर कॉलेज बांसी परीक्षा केंद्र बनाया गया।
-- -
बोले जिम्मेदार
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। हर परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराई जाएगी।
-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक