फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police reached the villages of Nepal to identify the dead body

Siddharthnagar News: शव की शिनाख्त के लिए नेपाल के गांवों में पहुंची पुलिस

Wed, 30 Nov 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police reached the villages of Nepal to identify the dead body
शव की शिनाख्त के लिए नेपाल के गांवों में पहुंची पुलिस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के डफालीपुर गांव में पेड़ में फंदे के सहारे लटका जिस महिला का शव मिला था, उसकी पहचान के लिए पुलिस ने सीमा से सटे नेपाल के गांवों भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही चौराहे पर लगे सीसी कैमरे को भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या करके शव को लटका दिया गया था। शव मिलने के 48 घंटे बाद भी पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है।
क्षेत्र के डफालीपुर गांव के पास स्थित बाग में डाल में बांधे फंदे से लटका महिला का शव मंगलवार को मिला था। उसके हाथ पीछे से बंधे थे और चेहरे पर खून के छींटे पड़े थे। शरीर में चोट भी लगी थी। उससे लोगों ने हत्या की आशंका जताई। 48 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की जल्द शिनाख्त हो, उसके लिए पुलिस नेपाल के सीमावर्ती गांवों में भ्रमण कर रही। महिला के गुम होने के बारे में जानकारी ले रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के चौकीदारों के माध्यम से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

जनपद के अन्य थानों में भी किसी महिला की गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर फोटो को शेयर किया जा रहा है। वहीं, क्षेत्र में पड़ने वाले सीसी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, जिससे जानकारी मिल सके। हालांकि अब तक पुलिस को कोई ऐसा सुराग नहीं मिला, जिससे वह किसी नतीजे पर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि महिला नेपाल की हो सकती है। अधिकांश लोगों की रिश्तेदारियां नेपाल में हैं। ऐसे में वह यहां पर आई हो और किसी बात पर हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई हो। इस संबंध में एसओ मोहाना संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त के लिए कई टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed