फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police launched by the district police station jail

एसपी ने किया जिला जेल पुलिस चौकी का लोकार्पण

Tue, 17 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police launched by the district police station jail
नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन करते एसपी और एसओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला जेल परिसर में स्थापित नवनिर्मित पुलिस चौकी का लोकार्पण मंगलवार को एसपी अजय कुमार साहनी ने किया। पुलिस लाइन परिसर के पोखरे के काम का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

जिला जेल पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया। एसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला था, जहां जेल पुलिस चौकी नहीं स्थापित थी। जेल में बंद अपराधियों से मिलने आने वाले मुलाकातियों के बाबत कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं रहती थी।
विज्ञापन

पुलिस चौकी स्थापित होने के बाद अब जेल से कौन अपराधी कब रिहा हुआ, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को मिलेगी। अपराध नियंत्रण में जेल पुलिस चौकी सहायक सिद्व होगी। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में तालाब के काम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय, सीडीओ अखिलेश तिवारी, बीडीओ सदर केडी गोस्वामी का सहयोग मिला। मनरेगा योजना के माध्यम से 10 लाख 75 हजार रुपये का बजट पास किया गया। इस दौरान, एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ सदर अकमल खान, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, बीडीओ सदर केडी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed