Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Bus service began six months after inauguration, but operations later ground to a halt due to permit-related issues

Siddharthnagar News: उद्घाटन के छह माह बाद शुरू हुई बस सेवा, फिर परमिट के फेर में थम गए थे पहिये

Mon, 23 Nov 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Bus service began six months after inauguration, but operations later ground to a halt due to permit-related issues
11 मई 2018 को ओली और मोदी ने किया था उद्घाटन, 17 नवंबर से शुरू हुआ नियमित संचालन
विज्ञापन

2019 में परमिट की समस्या से बाधित हुई सेवा, जनवरी 2020 में दोबारा चलाने की बनी थी योजना
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। जनकपुरधाम और अयोध्या के बीच सीधी बस सेवा शुरू करने की पहल आठ साल पहले हुई थी, लेकिन यह नियमित रूप से जारी नहीं रह सकी। 11 मई 2018 को तत्कालीन नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस सेवा का उद्घाटन किया था। इसके बाद 17 नवंबर 2018 से नियमित संचालन शुरू हुआ लेकिन वर्ष 2019 में परमिट संबंधी अड़चनों के कारण सेवा बाधित हो गई।
रामायण सर्किट के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मभूमि जनकपुरधाम को सीधे जोड़कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना था। बस सेवा शुरू होने से नेपाल के श्रद्धालुओं को अयोध्या और भारत के यात्रियों को जनकपुरधाम तक पहुंचने की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी। उद्घाटन के अगले दिन 12 मई को बस अयोध्या पहुंची थी। हालांकि, नियमित संचालन शुरू होने में करीब छह महीने का समय लगा। भारत सरकार ने दो जनवरी 2019 को लोकसभा में दिए गए जवाब में भी नियमित बस संचालन शुरू होने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन

हालांकि, बस सेवा अधिक समय तक निर्बाध रूप से संचालित नहीं हो सकी। वर्ष 2019 में अंतरराष्ट्रीय रूट परमिट की अवधि समाप्त होने और उसके नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से संचालन बाधित हो गया। इस मार्ग पर चलने वाली जनरथ एसी बस सेवा भी परमिट संबंधी समस्याओं से प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस सेवा बाधित होने के बाद जनवरी 2020 में इसे दोबारा शुरू करने की पहल हुई। यूपी रोडवेज और नेपाल की श्री मातारानी यातायात समिति के बीच अयोध्या-लखनऊ-जनकपुरधाम मार्ग पर बस संचालन को लेकर समझौता किया गया। इसके तहत लखनऊ से जनकपुर तक 1350 रुपये और अयोध्या से जनकपुर तक 950 रुपये किराया प्रस्तावित किया गया था। लखनऊ से सुबह सात बजे और अयोध्या से सुबह 10:15 बजे बस चलाने की योजना थी। वहीं, जनकपुर से वापसी यात्रा सुबह आठ बजे प्रस्तावित थी। हालांकि, इसके बाद भी इस मार्ग पर नियमित बस संचालन की स्थायी व्यवस्था नहीं बन सकी।

परमिट और संचालक की व्यवस्था बनी बाधा
नेपाल के परिवहन व्यवस्था विभाग के निदेशक मणिराम भुसाल के मुताबिक, जनकपुर-अयोध्या सीधी बस सेवा के संचालकों ने रूट परमिट का नवीनीकरण नहीं कराया था। शुरुआती दौर में कुछ समय तक सेवा चली लेकिन बाद में अनुमति का नवीनीकरण नहीं होने से संचालन बंद हो गया। अधिकृत बस संचालक की व्यवस्था और दोनों देशों के बीच परिवहन संबंधी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने से सेवा को नियमित रूप से जारी रखने में परेशानी आई।


जनवरी 2020 में दोबारा संचालन की बनी थी योजना
बस सेवा बाधित होने के बाद 20 जनवरी 2020 को यूपी रोडवेज और नेपाल की श्री मातारानी यातायात समिति के बीच संचालन को लेकर समझौता हुआ था। 21 जनवरी को इसकी जानकारी सार्वजनिक की गई। इसके तहत लखनऊ-अयोध्या-जनकपुरधाम मार्ग पर जनरथ एसी बस चलाने की योजना बनाई गई थी। लखनऊ से जनकपुर का किराया 1350 रुपये और अयोध्या से 950 रुपये प्रस्तावित था। हालांकि, इस पहल के बाद भी बस सेवा का नियमित संचालन सुनिश्चित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed