Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Cities of Ram and Janaki now connected by rail from Ayodhya to Janakpur

Siddharthnagar News: अयोध्या से जनकपुर तक रेल से जुड़ी राम-जानकी की नगरी, श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी

Mon, 23 Nov 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Cities of Ram and Janaki now connected by rail from Ayodhya to Janakpur
- 17 बोगियों वाली ट्रेन से एक हजार से अधिक यात्रियों के पहुंचने का अनुमान
विज्ञापन

- जानकी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर दोपहर में लौटेंगे श्रद्धालु
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। अयोध्या और जनकपुरधाम के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से भगवान श्रीराम और माता सीता की जन्मभूमि रेल मार्ग से जुड़ गई हैं। सरयू कमला एक्सप्रेस से मंगलवार को एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं के जनकपुरधाम पहुंचने का अनुमान है। 17 बोगियों वाली ट्रेन के स्वागत के लिए वहां विशेष तैयारियां की गई हैं।
भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त रूप से इस रेल सेवा का उद्घाटन किया। इसके बाद सरयू कमला एक्सप्रेस अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए रवाना हुई। ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे जनकपुरधाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

नेपाल रेलवे कंपनी के प्रबंध निदेशक परिवेश पराजुली के अनुसार, ट्रेन के आगमन पर रेलवे स्टेशन और रास्ते में विभिन्न स्थानों पर यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। स्वागत के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 17 बोगियों वाली ट्रेन से एक हजार से अधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने का अनुमान है। स्टेशन पर पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु जानकी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करेंगे।
जानकी मंदिर के सहायक महंत रामरोशन दास ने बताया कि अयोध्या से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था की जा रही है। मंदिर में उनका स्वागत भी किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धालुओं को प्रमुख मंदिरों के दर्शन के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे तक रेलवे स्टेशन लौटना होगा। यहां उनके लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई है। इसके बाद ट्रेन दोपहर एक बजे तक अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगी। इस तरह श्रद्धालुओं को जनकपुरधाम में करीब तीन घंटे का समय मिलेगा।
ट्रेन के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की तैयारियां की हैं। धनुषा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी भूदेव झा के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारु रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

19 नवंबर को किया गया था परीक्षण
रेल सेवा शुरू करने से पहले 19 नवंबर को इसका परीक्षण किया गया था। इस दौरान भारत से दो इंजन और सात बोगियों वाली विशेष ट्रेन अयोध्या से जयनगर होते हुए जनकपुरधाम के कुर्था स्टेशन तक पहुंची थी। परीक्षण के बाद संचालन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शुरुआत में यह रेल सेवा साप्ताहिक आधार पर संचालित होगी। यात्रियों की संख्या और पर्यटकों की मांग को देखते हुए भविष्य में इसके संचालन की अवधि और व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।


राम-जानकी के संबंधों को मिलेगी मजबूती
अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि और जनकपुरधाम माता सीता की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। राम-जानकी के वैवाहिक संबंधों के कारण अयोध्या को माता सीता का ससुराल और जनकपुरधाम को उनका मायका माना जाता है। ऐसे में दोनों धार्मिक नगरों के बीच रेल संपर्क शुरू होने से भारत-नेपाल के पारंपरिक रोटी-बेटी संबंधों को मजबूती मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed