Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Emphasis on redefining India-Nepal cultural relations

Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को नए सिरे से परिभाषित करने पर जोर

Mon, 23 Nov 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Emphasis on redefining India-Nepal cultural relations
- नई पीढ़ी की आकांक्षाओं के अनुरूप सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रोजगार को सहयोग का आधार बनाने की जरूरत
विज्ञापन

- काठमांडो में तीन दिवसीय नेपाल-भारत नीति विमर्श में दोनों देशों के विशेषज्ञों ने रखे विचार
खुनुवां। भारत और नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को बदलते समय और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं के अनुरूप नए सिरे से परिभाषित करने की जरूरत है। सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रोजगार और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देकर दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा दी जा सकती है।
यह विचार काठमांडो में आयोजित तीन दिवसीय नेपाल-भारत नीति विमर्श में एशियाई सांस्कृतिक विरासत विषय पर हुई चर्चा के दौरान दोनों देशों के विशेषज्ञों ने व्यक्त किए। इंडिया फाउंडेशन की रमी निरंजन देसाई ने कहा कि नई पीढ़ी की सोच और आकांक्षाओं में तेजी से बदलाव आ रहा है। इसका प्रभाव भारत और नेपाल के युवाओं पर भी पड़ रहा है। ऐसे में दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को बदलती परिस्थितियों के अनुरूप नए सिरे से परिभाषित करने और नीतियों में आवश्यक संशोधन करने की जरूरत है।
विज्ञापन

नेपाल के शोधकर्ता अशोक राई प्यासी ने कहा कि संस्कृति का हस्तांतरण पीढ़ी दर पीढ़ी होता है। इसलिए युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से परिचित कराना जरूरी है। युवाओं को रचनात्मक और दक्ष बनाने के लिए दोनों देश संयुक्त रूप से कार्यक्रम संचालित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी ने कहा कि नेपाल और भारत की संस्कृत परंपरा साधना और अभ्यास के रूप में आज भी जीवंत है। इसकी मौलिकता और शुद्धता बनाए रखना दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी है।
भारत की प्रो. माधुरी सुखिजा ने सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेल संबंधों को संस्थागत स्वरूप देने पर जोर दिया। उन्होंने संयुक्त शैक्षिक कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव देते हुए कहा कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सहयोग से आपसी संबंध मजबूत हुए हैं। तेजी से बदलती तकनीक और नई पीढ़ी की जरूरतों को देखते हुए सहयोग के लिए नई नीतियां बनानी होंगी। केवल पुरानी विरासत के सहारे संबंधों को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता, बल्कि उन्हें मजबूत बनाने के लिए नए प्रयास जरूरी हैं।
मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज के निदेशक प्रो. स्वरूप प्रसाद घोष ने युवाओं के रोजगार और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि प्रतिभा पलायन और प्रवासन की चुनौती बढ़ रही है। सामाजिक क्षेत्र की समस्याओं का युवाओं पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए प्रभावी नीतियां बनानी होंगी।

विद्यान गंगा बेसिन फाउंडेशन ऑफ रिसर्च एंड सस्टेनेबल पॉलिसी के निदेशक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों देशों की 40 प्रतिशत से अधिक आबादी युवा है, जो विकास की बड़ी संभावना है। युवाओं की प्रतिभा और क्षमता का बेहतर उपयोग कर विकास को गति दी जा सकती है। प्रतिभा पलायन दोनों देशों की साझा चुनौती है, जिसका मिलकर समाधान निकालना होगा। उन्होंने कहा कि नेपाल में स्थिर सरकार से भारत के साथ सहयोग का अनुकूल वातावरण बना है। भारत सहयोग के लिए तैयार है। नेपाल के जैविक उत्पादों को भारतीय बाजार में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़कर रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed