फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police is investigating the connection of finance companies, went to the victim's house and recorded her statement

Siddharthnagar News: फाइनेंस कंपनियों के कनेक्शन खंगाल रही पुलिस, पीड़िता के घर जाकर दर्ज किया बयान

Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police is investigating the connection of finance companies, went to the victim's house and recorded her statement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोहरौली गांव में फाइनेंस कंपनी के एजेंट की धमकी के बाद जहरीला पदार्थ खाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रविवार को पुलिस ने घर पहुंचकर पीड़िता का बयान लिया। इसके साथ ही कर्ज से जुड़े कागजात भी लिए। लोन देने वाली कंपनी के ऑफिस पर भी पुलिस गई, लेकिन वहां ताला लगा मिला। पीड़िता की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। अगर जांच आगे बढ़ी तो बड़े रैकेट का भंडाफोड़ होगा।
क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी जीरावती ने छह मार्च को फाइनेंस कंपनी के एजेंट के रुपये मांगने के दौरान जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि उसकी जान बच गई। पीड़िता ने इस मामले में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। उत्पीड़न से तंग आकर जान देने की बात का आरोप लगाया था। तहरीर मिलने के बाद से पुलिस सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस पीड़िता के घर पहुंची। यहां उसका बयान दर्ज किया। साथ ही पूरे घटनाक्रम और कर्ज के लेनदेन के बारे में जानकारी ली और कंपनी की ओर से दिए कागजात को लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित कंपनी के ऑफिस पर पहुंची। जहां ताला लगा मिला। पुलिस लौट आई। लोगों के मुताबिक घटना के बाद ही ऑफिस पर ताला लगाकर एजेंट फरार हो गए। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो बड़े मामले का पर्दाफाश होगा। इस संबंध में लोटन कोतवाल राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed