{"_id":"67ba0ff202dca6e92c07d448","slug":"police-investigating-about-stolen-goods-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-132896-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चोरी हुए सामान के बारे में जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चोरी हुए सामान के बारे में जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर ब्लाॅक परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय व गोदाम का ताला तोड़कर लाखों का पोषाहार चोरी होने के मामले में पुलिस अब उठान के साथ ही स्टाॅक की जांच कर रही है।
करीब एक सप्ताह पहले 12 व 13 फरवरी की रात चोरों ने ब्लाॅक परिसर में लगे डेढ़ दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे से बचते हुए करीब तीन लाख की कीमत की दाल व तेल की चोरी कर ली थी। सीडीपीओ संजय गुप्ता की तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर ब्लाॅक परिसर में स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के दफ्तर व गोदाम का 12 व 13 फरवरी की रात तोड़ कर चोरों के द्वारा 12.50 क्विंटल चने का दाल व 101 गत्ता (1515 लीटर) रिफाइंड तेल के चोरी होने का मामला आया था। 13 फरवरी को सीडीपीओ ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में जुटी है। अब तक जांच के दौरान ब्लाॅक परिसर के साथ करीब पांच किमी तक के चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद भी नतीजा सिफर रहा। अब पुलिस सभी तथ्यों को देखने के बाद उठान, वितरण के साथ ही स्टाॅक की जांच कर रही है।
इस चोरी के घटना का खुलासा पुलिस कब करेगी यह आने वाला समय बताएगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि विवेचना चल रही है,जल्द ही लेबर लगा कर पोषाहार गोदाम के स्टाॅक का मिलान कराया जाएगा।