{"_id":"6a401a257be577536d0662f4","slug":"police-interacted-with-the-elderly-and-provided-information-about-government-schemes-and-cyber-security-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160431-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुलिस ने बुजुर्गों से किया संवाद, योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुलिस ने बुजुर्गों से किया संवाद, योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेतवर में शनिवार को स्थानीय पुलिस ने बुजुर्ग नागरिकों के साथ जनसंवाद और गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं जानीं। पुलिस ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, साइबर अपराध से बचाव और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क के बारे में भी जागरूक किया।
गोष्ठी के दौरान पुलिस टीम ने करीब 70 वर्षीय बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम, आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और परिवार में किसी प्रकार की विशेष समस्या नहीं है। सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ जीवनयापन कर रहे हैं।
पुलिस ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने संबंधित संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस के इस जनसंपर्क कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। इस दौरान उपनिरीक्षक गोपाल यादव, आरक्षी संदीप सिंह, महिला आरक्षी कीर्ति सहित पुलिसकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।