फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police encounter with absconding criminals in the murder of bullion trader in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर सराफा हत्याकांड: सुबह लोगों ने थाने का किया घेराव, शाम तक हो गई मुठभेड़- 3 बदमाश घायल

Sun, 13 Apr 2025 06:22 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 13 Apr 2025 06:22 PM IST
सार

शुक्रवार शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धार्थनगर पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police encounter with absconding criminals in the murder of bullion trader in Siddharthnagar
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोल्हौरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम से शनिवार को क्षेत्र के निबिहवा के पास वाहन चेकिंग के दौरान सराफा हत्याकांड को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में तीन बदमाशों को गोली लगी। जबकि, बदमाशों की गोली एसओ गोल्हौरा के बुलेट प्रूफ जैकेट में जाकर धंस गई।

विज्ञापन



पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही से दो अन्य बदमाशों को दबोच लिया गया। उनके कब्जे से कारोबारी से लूट का जेवर, पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाशाें ने लूट और हत्या का अंजाम दिया था। पुलिस लाइन में आयोजित
विज्ञापन


प्रेसकांफ्रेंस में एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने जानकारी दी।  शुक्रवार शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धार्थनगर पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सुबह स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने हत्या करने वाले अपारधियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर थाने का घेराव किया था। नाराज लोगों की मांग थी कि पुलिस गिरफ्तार करने की जगह उनका एनकाउंटर कर दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed