{"_id":"622cd0a8dcb463725919c4a3","slug":"police-arrest-13-people-siddharthnagar-news-gkp429751243","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक उन्माद फैलाने में 13 आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक उन्माद फैलाने में 13 आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक उन्माद फैलाने में 13 आरोपित गिरफ्तार
- 10 मार्च को विधायक सैय्यदा खातून के जीतने के बाद उनके कार्यालय पर लगा था उन्माद फैलाने वाला नारा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज से सपा विधायक के कार्यालय पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नारा लगाने के मामले में पुलिस ने 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में विधायक सैय्यदा खातून समेत 250 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
सपा विधायक सैय्यदा खातून के कार्यकाल के सामने समर्थकों ने विजय जुलूस निकाल आपत्तिजनक नारेबाजी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में विधायक सहित 250 लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया था। वीडियो की जांच के बाद 15 लोगों पर धार्मिक उन्माद फैलाने सहित अन्य धारा बढ़ाते हुए केस दर्ज किया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शनिवार को चिह्नित 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर वकील पांडेय ने कहा कि 13 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ और वीडियो के जरिए अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।