फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police are scanning the CC cameras around the location

Siddharthnagar News: लोकेशन के इर्द-गिर्द वाले सीसी कैमरे को खंगाल रही पुलिस

Fri, 28 Jun 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 28 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Police are scanning the CC cameras around the location
महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अज्ञात की तलाश में दौड़ रही पांच टीम
विज्ञापन


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक बांध पर महिला के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

केस दर्ज होने के बाद पांच टीम जांच में लगी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र में महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पर्दाफाश करने के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा चार अन्य टीम लगाई गई हैं। अब पुलिस घटना स्थल वाले लोकेशन के दायरे में आने वाले दुकान और घरों पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। जिससे सामूहिक दुष्कर्म में शामिल आरोपियों को दबोच जा सके। कार्रवाई में लापरवाही पर कोतवाल जोगिया को सस्पेंड किया जा चुका है।

कोतवाली क्षेत्र के ककरही और जोगिया के बीच एक मकान में दोस्त के साथ बैठी एक महिला से रविवार रात पांच की संख्या में आए अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद मौके से फरार हो गए थे। महिला की शिकायत पर कोतवाल की लापरवाही पाई गई। एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मामले का पर्दाफाश करने के लिए जोगिया पुलिस के अलावा चार और टीम को लगा दिया।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में अज्ञात चेहरों की पहचान के लिए अलग-अलग टीम यह खंगालने में जुटी हुई है कि उसे वक्त वहां से कौन गुजरा था। दो दिन से पुलिस घटना स्थल वाले लोकेशन से के रास्तों पर बने मकान, दुकान और उस पर लगे सीसी कैमरों से फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही उसे रेडियस में एक घंटे में सक्रिय मोबाइल फोन को भी खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान करके उसको दबोचा जा सके। सूत्रों की माने तो पुलिस करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो सकता है। इस संबंध में एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि टीम लगी है। कई बिन्दुओं पर काम किया जा रहा है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

यह घटनाक्रम

चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला रविवार को अपने प्रेमी उसका बाजार थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी युवक से मिलने आई थी। दोनों नौगढ़-बांसी मार्ग पर जोगिया व ककरही के बीच एक खाली मकान में रविवार की देर रात बैठे थे। इस दौरान चार से पांच की संख्या में पहुंचे युवकों ने उसके साथ रेप कर दिया। सोमवार की सुबह महिला जोगिया थाने पहुंच घटना की जानकारी देते हुए थानेदार को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद भी थानेदार ने कसे दर्ज नहीं किया। इसके बाद महिला थाने से बाहर निकल कर 1076 पर नंबर पर फोन कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी एसपी को दी गई। मामले की जानकारी होते ही एसपी ने मौके पर पहुंच घर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed