फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   police alert

Siddharthnagar News: सुरक्षा के साथ बेटे और भाई की भूमिका में दिखी खाकी

Sun, 26 May 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
police alert
फोटो- है
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर पहुंच बुजुर्ग और असहाय मतदाताओं को सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी गोदी में लेकर करवाए मतदान

सुरक्षा के साथ खाकी ने दिखाया मतदाताओं से अपनत्व

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। खाकी के पीछे एक परिवार एक बेटे है। उसके अंदर भी ममता और करुणा है, यह शनिवार को मतदान केंद्रों पर देखने को मिली। लोग पुलिस के कड़क रुख से उसकी अलोचना करते हैं। लेकिन मतदान केंद्रों पर कुछ पुलिस कर्मियों ने जो कार्य किया, उस तस्वीर को देखने के बाद आप खाकी को सलाम करेंगे। मतदान केंद्र पर न सिर्फ सुरक्षा की कमान संभाले हुए दिखे। बल्कि एक बेटे और भाई की तरह बुजुर्ग और वृद्ध मतदातों को गोदी में लेकर मतदान कराने के लिए जाते हुए दिखे। खाकी की रूप को देखकर लोगों ने सलाम किया।


लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को जिले के 2178 बूथों पर सुबह मतदान शुरू हुआ। मतदान हर व्यक्ति की इच्छा होती। क्योंकि पांच साल में एक बार सरकार बनाने के लिए उसे मतदान करने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए वृद्ध हो या फिर बीमार हर कोई वोट डालने से वंचित नहीं रहना चाहता है। कोई मतदान से वचिंत न रहे इसकी दलील लगातार दी जाती है। लेकिन अधिकांश मतदाता बीमारी और अधिक उम्र होने के कारण बूथों पर मतदान के लिए नहीं पहुंच पाते हैं। क्योंकि पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं रहती है। शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर किसी तरह से पहुंचे वृद्ध और बीमार मतदाताओं के साथ भाई और बेटे की भूमिका में पुलिस नजर आई। सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी मतदान न सिर्फ ड्यूटी का निर्वहन करते रहे। बल्कि असहाय लोगों को गोदी में उठाकर मतदान केंद्र तक लेकर जाकर मतदान करवाया। इसके बाद घर पहुंचाया। एक दृष्य में एक वृद्ध महिला को दो सुरक्षाकर्मी लेकर जाते हुए देखे गए। दूसरे दृष्य में एक जवान एक वृद्ध को गोदी में लेकर जाते हुए दिखे। जबकि तीसरे दृष्य में एक सिपाही एक वृद्ध को वोट डलवाने लेकर जाते हुए देखा गया। एक दृष्य में एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी व्हीलचेयर से वोट डालने पहुंचे मतदाता को अन्य सहयोगी के साथ गोदी में लेकर जाकर मतदान करवाया। इसके बाद दोबारा लाकर सहयोगियों के साथ वापस भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed