फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police again engaged on the route from Nauvagaon to Bilwat

नौवागांव से बिलवट जाने वाले रास्ते पर लगी पुलिस

Tue, 06 Jul 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Police again engaged on the route from Nauvagaon to Bilwat
नौवागांव से बिलवट मार्ग पर फिर लगी पुलिस
विज्ञापन

पुलिस देख सपा नेता चिनकू यादव ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के तारीख की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। उम्मीदवार बीडीसी सदस्यों को अपने-अपने पाले में करने के लिए तमाम जोर जुगत लगा रहे हैं। मंगलवार को नौवागांव से बिलवट जाने वाले रास्ते पर पुलिस की व्यवस्था की गई थी। उधर, आने-जाने वालों लोगों की चेकिंग की जा रही है।

ग्राम कैथवलिया के निवासी व जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा प्रत्याशी के पति रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने नौवा गांव भट्ठे के पास पुलिस बल को देखकर नाराजगी जताई है। उनके परिवार से जुड़ा एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दावेदारी ठोक रहे हैैं। चिनकू यादव ने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष चुनाव में पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर दद्दन राय और विजय प्रताप सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को रोका नहीं जा रहा है, रूटीन वर्क है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सपा नेता का गांव कैथवलिया है। जबकि पुलिस चेकिंग अभियान नौवां गांव के पास की रही है। आरोप बेबुनियाद है। वे खुद रुक कर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से कहासुनी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed