{"_id":"60bd05448ebc3e0bf31826f0","slug":"polic-stationed-siddharthnagar-news-gkp397138598","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में पुलिस बल तैनात, शांति व्यवस्था कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में पुलिस बल तैनात, शांति व्यवस्था कायम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में पुलिस बल तैनात, शांति व्यवस्था कायम
- छावनी में तब्दील है उंचडीह और गुलरिहा गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। क्षेत्र के उंचडीह गांव में मारपीट के मामले में दो समुदाय के बीच तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस लगा दी गई है। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हालांकि गांव में शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन फिर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
दरअसल क्षेत्र के उंचड़ीह गांव निवासी एक युवक की बाइक से शुक्रवार देर शाम टक्कर लगने के बाद पड़ोस के ही गुलरिहा गांव के युवकों ने तीन लोगों को पीट दिया था। मामला दो समुदाय को होने के नाते तनाव हो गया। दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए थे। हालांकि समय रहते ही पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था। मगर तनाव उत्पन्न न हो इसे देखते हुए शुक्रवार रात से ही गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रविवार को भी गांव के हर मोड पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और गांव का भ्रमण करते रहे। वहीं इटवा पुलिस के अलावा, जोगिया, बांसी, गोल्हौरा, भवानीगंज, त्रिलोकपुर, पथरा सहित आसपास के थानों की पुलिस तैनात रही। हालांकि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। प्रभारी निरीक्षक इटवा वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है।