फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PM report not clear cause of death, viscera will be examined

Siddharthnagar News: पीएम रिपोर्ट स्पष्ट नहीं हुआ मौत का कारण, विसरा की होगी जांच

Tue, 23 Jul 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
PM report not clear cause of death, viscera will be examined

विज्ञापन

डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के जमौती गांव में हुए छह माह के बच्चे की मौत से पर्दा नहीं उठ सका। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब विसरा की जांच होगी। इसलिए रिपोर्ट आने तक जांच पर विराम लग गया है। जबकि परिवार के लोगों का आरोप था कि छह माह के बच्चे का एएनएम ने टीका लगाया था, जिसके 12 घंटे के भीतर बच्चे ने दम तोड़ दिया था।
क्षेत्र के जमौती गांव के कृपाशंकर मिश्र के 6 माह के बेटे सनी को शनिवार को दिन में ढाई बजे स्थानीय एएनएम द्वारा रुटीन टीका लगाया गया था। इसके उपरांत बेटा रोने लगा साथ ही कुछ देर बाद सामान्य होकर खेलने लगा। लेकिन शाम होते ही वह जोर-जोर से रोने लगा। इस संबंध में मां प्रिया मिश्रा ने बताया कि रात फिर सोगया। इसमें बच्चे की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मासूम के मौत की जानकारी होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत चौरसिया व डॉ. केतूल एसएमओ डब्ल्यूएचओ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी भी मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके। परिवार और पुलिस टीम की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी थी, जिससे जांच आगे बढ़ सके। लेकिन सोमवार को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तो सारे जांच और कार्रवाई पर विराम लगा दिया। क्योंकि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। अब विसरा जांच के लिए भेजा गया है। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर रमेश कुमार यादव ने बताया कि मृतक मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मगर उसमें मौत का कारण पता नहीं चल सका है। जिसके लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed