फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PM Modi got recognition on the world stage

Siddharthnagar News: पीएम मोदी ने विश्व पटल पर दिलाई पहचान

Sun, 16 Feb 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
PM Modi got recognition on the world stage
नमो योग मुद्रा का उद्घाटन करते सांसद जगदंबिका पाल, विधायक सय्यैदा खातून, डीएम डॉ. राजा गणपति आर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर पंचायत के बैदौला चौराहे पर स्थापित नमो पृथ्वी योग मुद्रा का उद्घाटन विधि विधान से पूजा अर्चना करके किया गया। योग के महत्व को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को बताने और उसे पहचान दिलाने के लिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर चर्चा की गई।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि हमारा जनपद गौतमबुद्ध की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। महात्मा बुद्ध ने शांति, अहिंसा एवं करुणा का संदेश दिया। योग हमारे शरीर को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को बढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे प्रेरित होकर कई देशों ने योग को अपनाया। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योग द्वारा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ। जनपद सिद्धार्थनगर में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक विभिन्न चौराहा पर योग की विभिन्न मुद्राओं को देखकर प्रेरित हो उन्हें यह अनुभूति हो की वह महात्मा गौतम बुद्ध की जन्मस्थली वाले जिले में हैं और योग को अपने जीवन में शामिल करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कहा कि प्रमुख चौराहों पर स्थापित विभिन्न योग मुद्रा को देखकर उससे प्रेरित होकर लोग योग को अपने जीवन में शामिल करेंगे और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करेंगे। इस दौरान विधायक सैयदा खातून, एडीएम उमाशंकर, एसडीएम संजीव दीक्षित, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, कसीम रिजवी, कमलेश चौरसिया, राजेश दिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed