फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   please go strict to prevent corona infection

कोरोना के बढ़े केस, पुलिस फिर होने लगी सख्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
please go strict to prevent corona infection
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन में तीन मई के बाद मिली रियायत के बीच एकाएक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढऩे के बाद पुलिस फिर सख्ती करने में जुट गई है। पूर्व की तरह से अब सभी प्रकार की दुकानें 12 बजे तक बंद कराने लगी है। दवा और दारू को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करवाया जा रहा है। सदर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को एलाउंस करके लोगों को दुकान बंद करने का निर्देश दे रही थी। इसके अवाला जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्त हो गई है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया। दूसरे चरण में तीन मई के बाद कुछ रियायत मिलने की उम्मीद थी। इस बीच जनपद ग्रीम से आरेंज जोन में चला गया। दुकानों के खुलने का सिलसिला शुरू हुआ था। अब फिर पुलिस दोपहर 12 बजे तक मेडिकल स्टोर और शराब के ठेके को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करा रही है। माना जा रहा है कि एक बार फिर पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर सख्त होने के मूड में हैं। बृहस्पतिवार को सदर थाना में तैनात एसएसआई जयप्रकाश दुबे ने नगर का भ्रमण किया। एलाउंस करके दुकानों को बंद कराया और ठेला वालों को निर्देश दिया कि दोपहर 12 बजे से पहले ही अपनी दुकानों को समेट लें। इसके साथ ही जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस 13 बजे के पहले ही दुकानों को बंद करवा रही है। सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद मेडिकल स्टोर और शराब का ठेका खुलेगा। इसके अवाला अन्य कोई दुकान खोलने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed