फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Please cooperate fully in self-reporting.

Siddharthnagar News: स्वगणना में करें पूरा सहयोग

Sat, 16 May 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Please cooperate fully in self-reporting.
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना शहकार हुसैन जैदी ने जुमे की नमाज के बाद लोगों से केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे देशव्यापी स्व-गणना अभियान 2026 में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आधारशिला है, इसलिए हर नागरिक को इसमें सही और सटीक जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने सात मई से शुरू हुए स्व-गणना अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने की बात कही। उन्होंने बताया कि 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर जनगणना कार्य किया जाएगा, जिसमें सभी लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि जनगणना से ही सरकार को वास्तविक स्थिति का पता चलता है और उसी आधार पर विकास योजनाएं बनाई जाती हैं। उन्होंने जनमानस से अपील की कि इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। संवाद௼
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed