फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Play your part in getting justice'

पीड़ितों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएं अधिवक्ता

Sat, 06 Feb 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
'Play your part in getting justice'
शपथ लेते सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। (संवाद न्यूज एजेंसी) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं’
विज्ञापन

सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
अधिवक्ता हित के लिए विधायक ने निधि से 10 लाख देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि अधिवक्ता अच्छा कार्य कर न्याय प्रशासन का सहयोग करें। बीते वर्ष कोरोना काल में अदालती कार्य बुरी तरह प्रभावित रहा। ऐसे में अब अच्छा काम हो, ताकि ज्यादा मामले निस्तारित हो। पीड़ितों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएं।
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी शनिवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिवक्ता हित को देखते हुए सांसद से इटवा विस क्षेत्र की बजट को यहां देने की अपेक्षा की। वहां के लिए विधायक निधि से भरपाई करने का आश्वासन दिया। सांसद जगदंबिका पाल ने भी अधिवक्ताओं से बार-बेंच में समन्वय स्थापित करते हुए पीड़ितों को न्याय देने की बात कही। सदर विधायक श्यामधनी राही ने अपनी निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि बिखराव की स्थिति तब पैदा होती है, जब परिवार का मुखिया कर्तव्य का पालन नहीं करता। कर्तव्य का पालन करते हुए अधिकार का निर्वहन होगा तब सब ठीक होगा। उन्होंने बार कौंसिल की ओर से अधिवक्ता हित में उठाए गए निर्णयों की जानकारी दी। जिला जज प्रमोद कुमार शर्मा, डीएम दीपक मीणा, एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने स्वागत किया। महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी ने आभार जताया।
विज्ञापन

जिला जज ने दिलाई शपथ
जिला जज ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनूप पांडेय, प्रमोद मौर्या, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश नाथ गिरि, संयुक्त मंत्री राहुल द्विवेदी, अरुण त्रिपाठी, बृजेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र नारायण सिंह, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र नाथ शुक्ला, विमल कुमार मिश्र, त्रिपाठी सहोदर भाई, अनिल विश्वकर्मा, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर पांडेय, गोपाल जी मिश्र, प्रदीप सिंह, राम सूरत यादव, करन श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed