फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Plantation should be done relative to the target with everyone's cooperation: DM in charge

सभी के सहयोग से लक्ष्य के सापेक्ष कराएं पौधरोपण : प्रभारी डीएम

Fri, 19 May 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Plantation should be done relative to the target with everyone's cooperation: DM in charge
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला गंगा समिति की बैठक में शपथ लेते सीडीओ व मौजूद अधिकारी। संवाद
सिद्धार्थनगर। समस्त विभागों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराएं और सभी के सहयोग से लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक पौधरोपण कराएं। ये बातें प्रभारी डीएम व सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति, पर्यावरण व पौधरोपण समिति की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम जयेंद्र कुमार ने बारिश के पहले नदियों की साफ-सफाई कराने और पर्यावरण समिति से संबंधित विषयों जैसे मिशन लाइफ में निर्धारित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित कराने तथा ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश सभी विभागों को दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौध रोपित होना चाहिए। इसके लिए वन समेत सभी विभागों की तरफ से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग करने की जरूरत है। उन्होंने लाइफ स्टाइल फार इन्वायरमेंट के तहत बैठक में उपस्थित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को शपथ दिलवाया। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह, सीओ देवी गुलाम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed