फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pipe was stealing caught

चोरी किया जा रहा पाइप कब्जे में लिया गया

Sun, 21 Mar 2021 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
pipe was stealing caught
इटवा पुलिस द्वारा पकड़ा गया चोरी का सामान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चोरी किया जा रहा पाइप कब्जे में लिया गया
विज्ञापन

पुलिस ने पाइप लदे डीसीएम और क्रेन भी कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। शाहपुर कस्बे में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से सड़क के किनारे रखे गए पाइप दिनदहाड़े चोरी करने का प्रयास किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 39 पाइप लदे डीसीएम और क्रेन को जब्त किया। पुलिस को देखकर डीसीएम और क्रेन के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।

नगर पंचायत डुमरियागंज के शाहपुर गांव में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पाइप सड़क के किनारे रखे गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े एक क्रेन इन पाइपों को एक डीसीएम पर लादने लगा। स्थानीय लोगों ने पूछा कि पाइप क्यों उठाए जा रहे हैं तो चालक सही जवाब नहीं दे सका। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो क्रेन डीसीएम पर 19 पाइप लाद चुका था। पुलिस ने पाइप लदे डीसीएम और क्रेन को कब्जे में ले लिया। क्रेन मालिक इटवा निवासी राजेश मिस्त्री ने बताया कि उसके पास गोरखपुर के किसी ट्रांसपोर्ट से डीसीएम पर पाइप लदवाने के लिए फोन आया था। दिनदहाड़े पाइप चोरी किए जा रहे थे। इसकी उसे जानकारी नहीं थी, उसने तो सिर्फ भाड़ा कमाने के लिए क्रेन भेजा था। थानाध्यक्ष इटवा वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अवर अभियंता शीश नारायण ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पाइप चुराने का केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed