{"_id":"673b86dcf033bbf7f10b8602","slug":"piles-of-dirt-and-garbage-at-the-railway-station-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-127433-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन पर गंदगी और कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन पर गंदगी और कूड़े के ढेर
विज्ञापन
अमृत भारत स्टेशन बढ़नी के प्लेटफार्म पर जगह-जगह फैला कचरा।
ढेबरुआ। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था ठीक न होने से यात्रियों को काफी परेशानी होती है। प्लेटफार्म के साथ अगल-बगल फैली गंदगी बीच से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है।
नेपाल सीमा से सटे बढ़नी स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित और सुंदर बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है।
रेल प्रशासन स्टेशन को आकर्षक और स्वच्छ बनाने का प्रयास कर रहा है, वहीं स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण स्टेशन पर गंदगी का ढेर लगा रहता है। पूरे प्लेटफॉर्म पर कूड़ा-करकट फैला रहता है। प्लेटफॉर्म पर रखे कूड़ेदान भर जाते हैं लेकिन उन्हें समय पर खाली नहीं किया जाता है।
पेयजल के लिए लगी टोटियों के पास भी गंदगी देखी जा सकती है। प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर तो सफाई की स्थिति बहुत ही खराब है। यहां प्लेटफार्म पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। स्टेशन अधीक्षक भावेश कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था में कर्मचारी लगे हैं। अगर स्टेशन परिसर की साफ-सफाई में लापरवाही बरती जा रही है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।