फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pickup enter in gumti

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाते समय गुमटी मेें घुसी पिकअप, चालक जख्मी

Sun, 12 May 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
pickup enter in gumti
फोटो- है
विज्ञापन

जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के छतहरा मोड पर देर रात हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के छतहरा मोड़ के पास शनिवार रात करीब आठ बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर गुमटी में जाकर घुस गई। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे को स्थानीय लोगों ने देखकर पिकअप गाड़ी से चालक को निकालकर शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अगर गुमटी में लोग होते से बड़ा हादसा हो जाता।


जानकारी के मुताबिक, पिअपक गाड़ी चालक शफीक शनिवार रात आठ बजे चिल्हिया की तरफ से शोहरतगढ़ आ रहा था। जैसे छतहरा मोड़ के पास पहुंचा कि तभी मोड़ रहे टैक्टर-ट्रॉली अचानक सामने आ गया। जिससे पिकअप गाड़ी लेकर चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक गुमटी में घुस गया। हादसा देखकर मौके पर लोग पहुंच गए। इसके बाद किसी तरह से चालक को बाहर निकले और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों का कहना है कि गनीमत रहा कि हादसा रात में हुआ और गुमटी में कोई था। अगर होता तो बड़ी अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed