{"_id":"66005e98431e54e660018d5c","slug":"pickup-driver-who-created-fake-story-of-robbery-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114924-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लूट की फर्जी कहानी रचने वाला पिकअप चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लूट की फर्जी कहानी रचने वाला पिकअप चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नेपाल में व्यापारी के रुपये हड़पने के लिए रची थी साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले की तौलिहवा पुलिस ने शनिवार को लूट के मामले में पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। उसने साहूकार के पैसे हड़पने के इरादे से जंगल में शुक्रवार को डकैती होने की झूठी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
स्थानीय पुलिस कार्यालय के इंस्पेक्टर नरेश बहादुर शाही ने बताया कि घटना की जांच के दौरान शनिवार की शाम जब पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली तो सह चालक की सीट के नीचे छुपाकर रखा 50 हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि सड़क पर वाहनों पर मोबाइल और अन्य चीजों की लोकेशन की जांच के दौरान संदेह के आधार पर जब चालक व वाहन की जांच की गई तो वाहन में छुपाया रुपया मिला।
उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने किराना साहूकार से पैसे ऐंठने के इरादे से डकैती की फर्जी साजिश रची, और पुलिस को इसकी सूचना दी। रुपेश यादव निवासी कपिलवस्तु नगर पालिका नंबर आनंदबाग में जागेश्वर किराना स्टोर के संचालक शंभू केवट का ड्राइवर है। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।