फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pickup and tempo collide, two killed, six injured

पिकअप व टेंपो में टक्कर, दो की मौत, छह घायल

Mon, 31 Oct 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Pickup and tempo collide, two killed, six injured
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पिकअप व टेंपो में टक्कर, दो की मौत, छह घायल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उसका-बृजमनगंज मार्ग पर स्थित कंचनपुर गांव के पास सोमवार को पिकअप और सवारी लेकर जा रहे टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार एक मासूम और युवक की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल मां और बेटी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हादसा उसका थाना क्षेत्र में हुआ। क्षेत्र के उसका-बृजमनगंज मार्ग पर टेंपो से बृजमनमगंज की ओर से चूजे लेकर आ रहे पिकअप से सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो पलट गया। हादसा देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। इसमें एक बच्चे और एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि छह लोग घायल थे। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के जोतपुर गांव निवासी सागर (30) ने बताया कि वह पत्नी रेनू (26), पुत्री शिवानी (11), पुत्र शिवांश (नौ माह) के साथ उसका थाना क्षेत्र के बरदहा गांव में छठ मनाने के लिए आए थे। घर लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे में उन्हें तो मामूली चोट आई है, लेकिन पुत्र की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी और बेटी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल में भर्ती घायल शारदा (26) निवासी दैयजौली थाना उसका बाजार ने बताया कि वह पति सुभाष (28) के साथ लेहड़ा देवी मां का दर्शन करने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। इस हादसे में सुभाष की मौत हो गई।
वहीं, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर गांव निवासी शाह मोहम्मद (50) सदर थाना क्षेत्र के पुराने नौगढ़ में बहन के घर आए थे। वह नौगढ़ से साधन से उसका पहुंचे और फिर टेंपो से घर के लिए निकले थे। हादसे में उन्हें भी चोट आई है। उसका थाना क्षेत्र के बसावपुर गांव निवासी चालक अरविंद को मामूली चोट आई है।

छह लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसओ उसका राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया। लिखा-पढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed