फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   phc abd chc

365 स्वास्थ्य केंद्रों पर सुगम होगा आवागमन

Sat, 26 Jun 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
phc abd chc
365 स्वास्थ्य केंद्रों पर सुगम होगा आवागमन
विज्ञापन

- जिला प्रशासन ने तैयार की है दुर्गम मार्ग वाले ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों की सूची
- 294 हेल्थ वेलनेस सेंटर सहित सीएचसी, सभी पीएचसी के मार्गों की होगी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सुदूर क्षेत्रों में स्थापित स्वास्थ्य केेंद्रों पर आवागमन की असुविधा जल्द ही दूर हो जाएगी। जिला प्रशासन ने ऐसे अस्पतालों की सूची तैयार कर ली है। विभिन्न मदों से मुख्य मार्ग से अस्पताल तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत कराने की पहल भी शुरू हो गई है।
जनपद उच्चाधिकारियों समेत जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र भ्रमण अथवा स्थलीय निरीक्षण के समय पाया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मार्ग की काफी दुर्दशा है। यहां आवागमन की बेहतर सुविधा न होने से स्वास्थ्य कर्मियों समेत मरीजों, तीमारदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बिंदु को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ऐसे अस्पतालों की सूूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर आवागमन की बेहतर सुविधा को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत निधि के माध्यम से पहल भी शुरू करा दी है। प्रशासन की इस पहल से जिले के 294 हेल्थ वेलनेस सेंटर, सात-सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 57 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। बांसी तहसील क्षेत्र के घोसियारी ग्राम पंचायत में संचालित अस्पताल पर आवागमन के लिए सड़क निर्माण भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

सुदूर क्षेत्रों में चल रहे सरकारी अस्पतालों में अधिकांश के मार्ग खराब हैं या फिर बने ही नहीं हैं। इस समस्या को देखते हुए डीएम के निर्देश में आवागमन दुुरुस्त कराने पहल की जा रही है। इससे चिकित्सकों, कर्मियों समेत मरीजों और तीमारदारों को सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलकित गर्ग
मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed