फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Petrol pumps remain dry, consumers upset

Siddharthnagar News: पेट्रोल पंप रहे ड्राई ,परेशान हुए उपभोक्ता

Tue, 21 Apr 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Petrol pumps remain dry, consumers upset
इटवा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अधिकतर क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति बाधित रही। इससे पेट्रोल व डीजल के लिए उपभोक्ता परेशान रहे। इटवा कस्बे के हमारा पेट्रोल पंप पटखौली को छोड़कर सोमवार को किसी पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति नहीं रही, जिसके चलते ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी उन उपभोक्ताओं की है, जिनके यहां शादी या अन्य कार्यक्रमों के आयोजन है। एक मात्र पटखौली पेट्रोल पंप पर तेल होने की सूचना पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। तेज धूप में सुबह से ही लगे लोगों को दोपहर में कहीं उनकी बारी आ सकी। वहीं, गनवरिया भारत पेट्रोलियम व इटवा कस्बे में के भारत पेट्रोलियम पर डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति नहीं आई थी। यहां भी आशा में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पंप के मालिक ओम छापड़िया इसके लिए आपूर्ति कम होने को प्रमुख कारण बता रहे हैं। इनका कहना है कि शीघ्र ही स्थिति सामान्य हो जाएगी लेकिन अब पंप ड्राई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed