फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People were emotional after seeing the staging of Tadka massacre.

Siddharthnagar News: ताड़का वध का मंचन देखकर भावविभोर हुए लोग

Sat, 22 Feb 2025 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
People were emotional after seeing the staging of Tadka massacre.
बर्डपुर क्षेत्र के गायघाट में चल रहे रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन रामलीला का मंचन करते कलाकार। संव
बर्डपुर। क्षेत्र के गायघाट में चल रहे रुद्र महायज्ञ में शुक्रवार रात को रामलीला के कलाकारों के ताड़का वध का सजीव मंचन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। शुरुआत राजा दशरथ के दरबार से होती है। यहां द्वारपाल महर्षि विश्वामित्र के आने की सूचना देते हैं। दशरथ दौड़कर दरवाजे पर महर्षि का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

रुद्रमाहयज्ञ में कलाकारों के मंचन में राजा दशरथ ने महर्षि के आने का प्रयोजन पूछने पर विश्वामित्र राक्षसों के अत्याचार बढ़ने की बात कहते हुए उनके वध के लिए राम और लक्ष्मण को मांगते हैं। पहले तो दशरथ मना करते हैं, लेकिन अपने लाडलों को महर्षि के साथ भेजने को राजी हुए। रास्ते में ताड़का नाम की राक्षसी हमला कर देती है। राम उसका वध करने के बाद यज्ञ सफल बनाते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कथा व्यास सोनम ने कहा कि सच्चे मन से भगवान को मानने वालों का सभी कार्य हो जाता हैं। कथा सुनने मात्र से ही संसार का भला होता हैं। मनुष्य के जन्म मात्र ईश्वर की प्राप्ति के लिए हुए है। कथा व्यास ने माता सीता के जन्म का भी वर्णन किया। इस अवसर पर उपस्थित रहे। माता दुर्गा के झांकी का भी प्रदर्शन किया गया। आयोजक राम अचल गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश लोधी, धर्मराज निषाद, घनश्याम निषाद, मदन राजभर, राधेश्याम गुप्ता, राजू गुप्ता, सरबजीत यादव, रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed