फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People struggled for water due to power crisis

Siddharthnagar News: बिजली संकट से पानी के लिए जूझे आधे जिले के लोग, बिगड़ी दिनचर्या

Fri, 17 Mar 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
People struggled for water due to power crisis
बिजली नहीं होने से मोमबत्ती के सहारे खाना पकाती महिला।
सिद्धार्थनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की हड़ताल से शुक्रवार को तीसरे दिन लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा। बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या अस्पत-व्यस्त्होे गई। बिजली के बिना आधे जिले के लोग बिलबिला रहे हैं। पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। शहरी क्षेत्र के लोगों ने जेनरेटर चलाकर पानी की टंकियां भरी। स्थिति ऐसी हो गई कि किराये पर भी जेनरेटर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले के साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं में 2.20 लाख उपभोक्ताओं की बिजली गुल है। 32 उपकेंद्रों में 21 उपकेंद्रों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ढेबरूआ, बढ़नी, बोहली, तिलगड़िया, इटवा, शोहरतगढ़, बर्डपुर, ककहरवा, पोखरभिटवा, पथरा, खानतारा, तरहर, भनवापुर, पंचमोहिनी, गोल्हौरा, बलुवा, लोटन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

शहर के मुड़िला, थरौली, सरोजनीनगर और बसडिलिया क्षेत्र में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। सरोजिनी नगर के सरताज आजम ने बताया कि टंकियों में पानी भरने के लिए किराये का जेनरेटर मंगाया गया है। किराये का जेनरेटर भी मुश्किल से मिल रहा है। प्रशासन की टीम नगर निगम के लाइनमैनों के माध्यम से जहां फॉल्ट सुधार रही है, वहां फिर बिजली बंद हो जा रही है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे में 143 शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने सांडी बिजली स्टेशन की मरम्मत के बाद उसका नगर क्षेत्र में सप्लाई बहाल कराई। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में 36 घंटे से आपूर्ति ठप है। यहां के लोगों का मोबाइल फोन बंद हो गया है। जलापूर्ति नहीं होने से शहर के कांशीराम मोहल्ले में लोग हैंडपंप पर नहाते और कपड़े धोते देखे गए। कुछ स्थानों पर नगर पालिका के टैंकर से कतार लगाकर लोग बाल्टी में पानी लेते नजर आए।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार बिजली कर्मियों की हड़ताल से क्षेत्र के परसिया सब स्टेशन में बरगदवा फीडर, करहिया फीडर, पकड़ी, बोहली, बढनी फीडर से बिजली सप्लाई ठप हो गई है। उपभोक्ताओं के घर पर लगा इनवर्टर डिस्चार्ज होने के साथ ही पानी की टंकी खाली हो गई। बिजली के घरेलू उपकरण बंद पड़ गए हैं। एसडीएम प्रदीप कुमार यादव का कहना है कि बिजली फीडरों में टेक्निकल खराबी की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी।
---
बिजली बाधित होने से टंकी में पानी खत्म हो गया है। किचन में अंधेरा रहने से खाना बनाना बहुत ही मुश्किल हो गया। पानी खत्म होने से बर्तन व कपड़े धुलने भी दिक्कत हो रही है। नल चलाकर कार्य करने में बहुत परेशानी हो रही है। -रीतू उपाध्याय, गृहिणी
---
कर्मियों की हड़ताल के कारण 36 घंटे से बिजली नहीं आने जिससे घरेलू उपकरण बंद हो गए है। मोबाइल व इनवर्टर सब डिस्चार्ज हो गए हैं। पूरे घर में अंधेरा है। टुल्लू पंप नहीं चलने से टंकी में पानी खत्म हो गया। नल का पानी पीने की मजबूरी हो गई है। -विंदुमती निषाद, गृहिणी
-----
बिजली होने होने से रात में नींद नहीं पूरी हो पा रही है। मच्छर भी डंक मार रहे हैं। पानी की दिक्कत हो गई है। वाशिंग मशीन काम नहीं कर रहा है तो नल पर कपड़े धोने पड़ रहे हैं। इस कारण दिनचर्या बिगड़ गई है। -संजू, जगदीशपुर
-----
बिजली थोड़ी देर गुल होती है तो परेशानी होती है। सोचिए ,हम लोग दो दिन से परेशानी झेल रहे हैं। मिक्सर नहीं चल रहा है तो सील बट्टा का उपयोग करना पड़ रहा है। मोमबत्ती की रोशनी में भोजन बनाना पड़ रहा है। -सावित्री, थरौली
----------
उपभोक्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
इटवा। पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं होने से उपकेंद्र इटवा से जुड़े उपभोक्ता आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उपकेंद्र इटवा पर मौजूद व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा सहित कई व्यापारियों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति 24 घंटे बाधित रही, जिसे मरम्मत के बाद संचालित कराया गया। ग्रामीण क्षेत्र के हल्लौर फीडर, बयारा, कुड़ी, तिलगढि़या सहित खानतारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 40 से अधिक गांव में पूरी रात सप्लाई नहीं मिली। नायब तहसीलदार आनंद कुमार ओझा ने बताया कि सिरसिया पावर स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्र के हल्लौर फीडर की लाइन में लोकल फाल्ट हो जाने से आपूर्ति चालू नहीं हो पा रही थी, जिसे अब सही करा दिया गया है।
----
40 घंटे से नहीं आई बिजली से सांसत
बिस्कोहर। उप केंद्र कठौतिया रामनाथ से 40 घंटे से बिजली का संचालन बंद होने से बिस्कोहर, जिगना व सोहना फीडर के करीब 50 हजार की आबादी परेशान है। कस्बावासी गृहिणी कुशलावती, श्यामराजी, प्रेमलता, कैलाशी, सरोजा का कहना था कि बिजली न आने से हम लोगो को रात में खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोहित, राम बहाल, किशन, शशिकांत गुप्ता ने बताया कि मोबाइल चार्ज नहीं है, चार्ज कराने दुकानदार के पास गया तो उसने मोबाइल चार्ज करने के लिए 40 रुपए प्रति मोबाइल की मांग की। इससे मोबाइल बंद है और लोगों से संपर्क करना मुश्किल हो गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय व इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय बिस्कोहर के इंचार्ज उमाकांत गुप्ता व अभयंकर सिंह ने बताया कि विद्यालय में लगी पानी की टंकी को भरा नही जा सका, जिससे दोपहर के समय भोजन बाद बच्चों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।

--
बहाल नहीं हो सकी आपूर्ति
पकड़ी बाजार। उपकेंद्र पकड़ी से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सका। शुक्रवार को उपकेंद्र पकड़ी से ठप हुई सप्लाई काफी प्रयास के बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। जबकि तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह एवं थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडेय मरम्मत कराने में जुटे रहे। पकड़ी एवं बभनी फीडर के द्वारा पकड़ी, बुढ़नईया, धनगढिया, जखौलिया, मधवापुर, महथा, अतरी, भैसहवा, बैजनथा गांवों की बिजली गुल है।
--
कंट्रोल रूम नंबर...
05544-220222, 05544- 222718
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed