{"_id":"6a25dbbfcf2cfe23b00f2c3f","slug":"people-reeled-under-the-scorching-sun-and-heat-the-streets-wore-a-deserted-look-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-159410-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेज धूप और गर्मी से बेहाल रहे लोग, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेज धूप और गर्मी से बेहाल रहे लोग, सड़कों पर सन्नाटा
Mon, 08 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सुबह से ही तेज धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं, रविवार को दिन में सड़कें सूनी नजर आईं। शनिवार को बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन रविवार को फिर से तपती धूप ने परेशानी बढ़ा दी। गर्मी और उमस से परेशान लोग साए की तलाश करते दिखे।
शनिवार दोपहर जिले के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने से शाम तक मौसम में हल्की ठंड रही। वहीं, रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज गर्म रहा। पिछले कई दिनों से जनपद में गर्मी चरम पर है। तापमान 40 से 42 डिग्री के इर्द-गिर्द बना हुआ। गर्मी के कारण दिन और रात में एक जैसे हालात बन गए हैं। लोग इससे परेशान हैं। रविवार की शाम धूप कम होने और बादलों की आवाजाही से गर्मी से कुछ राहत रही।
हालांकि, उमस बरकरार रही, जिससे लोग सड़क या खुले में टहलते नजर आए। वहीं, शहर के वन व उद्यान विभाग पार्क में भी परिवार व बच्चों के साथ लोगों की भीड़ नजर आई।