{"_id":"646d14c974df48c13d0ae904","slug":"people-reached-the-banks-to-exchange-notes-less-crowd-on-the-first-day-siddharthnagar-news-c-7-1-178721-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नोट बदलने के लिए बैंकों में पहुंचे लोग, पहले दिन कम रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नोट बदलने के लिए बैंकों में पहुंचे लोग, पहले दिन कम रही भीड़
Wed, 24 May 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई बैंक में पैसा जता करते के लिए कतार में खड़े उपभोक्ता। संवाद
सिद्धार्थनगर। शहर समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में मंगलवार को दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए लोग पहुंचे, लेकिन तादाद कम रही। शहर के एसबीआई, पीएनबी व केनरा आदि बैंक शाखा में पहुंचे अधिकांश उपभोक्ताओं ने खुद के खाते में दो हजार के नोट जमा कराए। बैंक कर्मियों का कहना था कि पहले से ही बाजार में दो हजार के नोट की आवक कम हो गई थी, जिस कारण इस नोटबंदी का असर बहुत व्यापक नहीं है।
शहर के एसबीआई शाखा पर दोपहर में ग्राहकों की कम संख्या रही, लेकिन जो आए थे उनमें अधिकांश के पास दो हजार के नोट थे। जो वह बदलने अथवा स्वयं के बैंक खाते में जमा कराने आने थे। इसी तरह की स्थिति पीएनबी और केनरा बैंक शाखाओं पर भी था। जहां इक्का-दुक्का आए ग्राहकों में कुछ ही लोग नोट बदलने आए थे, इनमें भी कुछ ग्राहक दो हजार के नोट खाते में जमा कराते दिखे। शहर में शाम को बाजारों में दवा, कपड़ा और पेट्रोल पंप दो हजार का नोट लेकर इक्का-दुक्का ग्राहक ही पहुंचे। बड़ी दुकानों व पेट्रोल पंप पर दिन भर में एक दो ग्राहक ही दो हजार का नोट लेकर पहुंचे।
नियमानुसार दो हजार रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया बैंकों में शुरू हो चुकी है। लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि एक बार में अधिकतम 20 हजार रुपये मूल्य के नोट बदलवाएं। यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। किसी भी बैंक में अलग से कोई काउंटर नहीं होगा।
विज्ञापन
- आरके सिन्हा, लीड बैंक अधिकारी