फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People jumped on the drum of drum-dragon

ढोल-नगाड़े की थाप पर झूम उठे लोग

Sun, 19 Mar 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
People jumped on the drum of drum-dragon
बर्डपुर में खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। महंत आदित्यनाथ के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद से उत्साहित भाजपा व हियुवा कार्यकर्ता की खुशी रविवार को चरम पर रही। सुबह से ही जश्न में डूबे कार्यकर्ता नए सीएम के रूप में शपथ ग्रहण तक खुशी से झूमते रहे। बांसी विधायक जयप्रताप सिंह को कैबिनेट में जगह देकर नई सरकार ने खुशियों में चार चांद लगा दिया। जिले का हर वर्ग दोहरी खुशी से आह्लादित था। लोग तब तक टीवी सेटों से नहीं हटे, जब तक नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो गई। चारों तरफ ढोल-नगाड़े की आवाज और जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

आदित्यनाथ के सीएम मनोनीत होने के बाद से ही जिले का हर वर्ग उत्साह से सराबोर रहा। रविवार सुबह से सबकी निगाहें लखनऊ में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई थी। कोई टीवी सेटों से चिपका रहा तो कोई मोबाइल में पल-पल की अपडेट जानने को बेकरार रहा। किसी की बेकरारी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण को लेकर थी तो कोई यह जानने को बेताब था कि मंत्री पद किसे-किसे मिल रहा है। शपथ ग्रहण के बाद जयकिसान इंटर कॉलेज परिसर में एकल विद्यालय संघ के सदस्यों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन

इसमें अंजना पाल, प्रियंका जायसवाल, पूजा दुबे, सरोज, अनीता, सुमन, पूजा जायसवाल, विजय लक्ष्मी, संध्या, ममता, सुनील सागर, अश्वनी त्रिपाठी, राजेश अग्रहरि, सत्यदेव जायसवाल, अंचल प्रभारी चैतू प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में बैंडबाजे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जुलूस निकाला। इसमें बबलू श्रीवास्तव, राजकुमार सोनी, जगदीश कसौधन, पवन, शिवेंद्र पांडेय, जितेंद्र, गोपाल प्रसाद, विकास सिंह आदि रहे। परसा महापात्र में ग्राम प्रधान अनिल अग्रहरि के नेतृत्व में विकास गोस्वामी, राजू सिंह, रामचंद्र यादव, प्रशस्त उपाध्याय, विश्राम, मुरारी तिवारी और जमुना प्रसाद आदि ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरा। बांसी विधायक जय प्रताप सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर रविवार शाम 4 बजे क्षेत्र के टेढिया चौराहे पर भाजपाइयों ने अबीर-गुलाल व आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। युवा भाजापा नेता विकास चंद कौशिक ने अपने समर्थकों के साथ नारे लगाते हुए पूरे टेढिया चौराहे पर घूम-घूम कर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदीप सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, पवन सुत तिवारी, श्याम कृष्ण, राजू मिश्रा, जोगेंद्र, जयगोविंद, दिलीप कसौधन, संजय कन्नौजिया और कृपाशंकर मिश्रा आदि शामिल रहे।
इटवा। महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री व बांसी विधायक जयप्रताप सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की खुशी में भाजपा कार्यालय इटवा पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को जश्न मनाया। इस दौरान अरुण कुमार त्रिपाठी, पंकज सिंह, सुनील पांडेय, बाबा ब्रह्मानंद भारती, संजय मिश्रा, क न्हैया सोनी, जमीदार अग्रहरि, पन्नीलाल आदि मौजूद रहे। 

परसा। तुलसियापुर चौराहा स्थित हियुवा के बढनी ब्लाक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी के नेतृत्व में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाए। इस मौके पर वरिष्ठ ब्लाक उपाध्यक्ष सुग्रीम चौधरी, श्रवण चौहान, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राजीव शर्मा, अनिल अग्रहरि, जयप्रकाश गौतम, विजय साहनी, चिनकू चौधरी, शैलेंद्र पांडेय, रामानंद चौहान, मोतीलाल चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed