फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People immersed in reverence and devotion of their idol.

बुद्ध नगरी : अपने आराध्य की श्रद्धा व भक्ति में डूबे लोग

Fri, 19 Jan 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
People immersed in reverence and devotion of their idol.
सिद्धार्थनगर। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में चहुंओर माहौल भक्तिमय हो गया है। लोग भगवान राम की श्रद्धा व भक्ति में डूबे हैं और चौक-चौराहों से लेकर शहरों-कस्बों व गांवों में बस 22 जनवरी के शुभ दिन का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। मंदिरों में सफाई अभियान जोरों पर और उन्हें अभी से सजाया जाने लगा है। इस कार्य में मंदिर व्यवस्था से जुड़े लोगों के अलावा भाजपा व हिंदूवादी संगठनों के साथ स्थानीय लोग भी पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा से पहले तैयारी ऐसी हो रही कि मानो असल दीपावली अबकी बार मनाई जाएगी। गली-चौराहों से लेकर टैक्सी, पेट्रोल पंपों और यहां तक कि घरों में भी राम धुन बज रहा है। पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र घर-घर पहुंचाने का असर ऐसा हो रहा है कि हर कोई खुद को इस आयोजन से सीधा जुड़ा हुआ महसूस करने लगा है। बृहस्पतिवार को शहर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई शोभा यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। भगवान राम की मनमोहक झांकी की अगुवाई में निकली यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के चलते करीब एक किमी तक केवल भगवामय राम भक्तों की टोली ही नजर आ रही थी। शोभा यात्रा में शामिल रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की टोली प्रभु श्री राम की आरती के पश्चात रवाना हुई।
विज्ञापन

इस दौरान पूरा शहर जयश्रीराम व जय-जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। आरएसएस के विभाग प्रचारक दीनानाथ ने बताया कि राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का यह शुभ अवसर लाखों रामभक्तों के बलिदान के फलस्वरूप फलीभूत हुआ है। यह सनातन है जिसका न कोई आदि है ना कोई अंत है। सनातन ही सत्य, शाश्वत है जिसके नेतृत्व में पूरा विश्व चलेगा। 22 जनवरी को रामलला, नव निर्मित भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, भव्य आयोजन का पूरा विश्व साक्षी बनेगा। शोभा यात्रा में प्रधानाचार्य राम केवल शर्मा, मुरलीधर अग्रहरि, अजय कुमार कसौधन, अंजू चौहान, महादेव प्रसाद, अविनाश जायसवाल , डॉ शक्ति जायसवाल, अनूप पाठक, विनायकांत मिश्रा, सुधाकर नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सफाई अभियान जारी, मंदिरों को जगमग करने की तैयारी
भनवापुर। भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को सांसद जगदंबिका पाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वटवासनी गालापुर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। सांसद ने गालापुर के पुजारियों व सफाईकर्मियों को कंबल वितरित करते हुए कहा कि भाजपा शासन काल में राम मंदिर निर्माण का सपना सच साबित होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल की खुशियां सब मनाए और अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाएं। इस अवसर पर अमरनाथ सिंह, संजू सिंह, हरी सिंह, पप्पू सिंह, राजेंद्र धुरिया, कन्हैया लाल, मंदिर व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्र, चंद्रकांत पांडेय, साधू मिश्र, राकेश मिश्र, श्यामसुंदर अग्रहरी, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक क्षेत्र के पेड़रियाजीत गांव के मंदिर में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान नरेंद्र दूबे व सचिव रणविजय यादव के नेतृत्व में सुंदर कांड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। इस दौरान नरेंद्र दूबे ने कहा कि हम सभी सनातनियों के लिए गौरव का विषय है। इसीक्रम में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने चौखड़ा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में साफ-सफाई किया। 20 जनवरी को निकाले जाने वाले शोभा यात्रा के तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान राम सेवक, परमेश, दिनेश, राधे कृष्ण, रामकरन तिवारी, विनोद दूबे, हनुमंत यादव, मुरली प्रसाद,सत्यदेव आदि मौजूद रहे।
----
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नेपाल में भी आस्था की लहर
सिद्धार्थनगर।श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पड़ोसी देश नेपाल में भी काफी उत्साह व भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। यहां हिंदूवादी संगठनों की आरे से घर-घर जाकर पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्रक राम भक्तों को सौंपा गया है। हिंदूवादी नेता अनिल कुमार पाठक, सचमुच त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लोगों को 22 जनवरी के दिन घरों में दीपोत्सव मनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नेपाल के मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ व कीर्तन की तैयारी चल रही है।
जोगिया प्रतिनिधि के अनुसार से नेपाल से अयोध्या जा रहे राम भक्तों की टोली का बृहस्पतिवार को चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। भगवान दास यादव ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुशीला के साथ पैदल ही आयोध्या के लिए निकले हैं। राम लला विराजमान हो रहे हैं तो हर ओर खुशी की लहर दौड़ गई है। 16 जनवरी को निकले है और 21 जनवरी तक अयोध्या पहुंच जाएंगे। टोली में रवि जायसवाल, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश प्रजापति, राहुल मिश्रा, स्वामी, सूरज मोदनवाल, मनीष मोदनवाल, घनश्याम शर्मा आदि शामिल रहे।

---------------
निमंत्रण मिलने पर संतों ने कहा, धन्य हो गया जीवन
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने जाएंगे जिले के दो पुजारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिले के दो संतों को शामिल होने का न्यौता मिला है। जिला मुख्यालय स्थित सिंहेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी दिव्यांशु जी महाराज व बांसी हनुमान मंदिर के महंत हनुमानदास जी को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। 22 जनवरी को ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने पर दोनों संतों की खुशी का ठिकाना नहीं है। दिव्यांशु जी महाराज ने बताया कि वह 11 वर्ष की आयु में ही अयोध्या में अध्ययन करने गए थे। गुरुकुल में अध्ययन के दौरान वह अयोध्या में संतों व महंतों के सानिध्य में रहते हुए हमेशा राम मंदिर निर्माण को लेकर सक्रिय रहे।
सपा सरकार में चौदह कोसी परिक्रमा व संकल्प यात्रा के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उनके रोम रोम में राम बसते हैं और आज जब वह अपने दिव्य व भव्य मंदिर में आसीन होने वाले हैं तो मन प्रफुल्लित है। जो जीवन राम का नहीं वह किसी काम का नहीं, इतने वर्षों के संघर्ष के बाद अब जाके वह शुभ घड़ी आई है, जिसका इंतजार सभी को सदियों से था। वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने पर बांसी हनुमान मंदिर के महंत हनुमान दास का कहना है कि उनका जीवन धन्य हो गया।

अयोध्या में प्रभु राम को टेंट में देखकर आंखों में आंसू आ जाते थे, आज जब उन्हें मंदिर में आसीन कराया जा रहा है तो हर तरफ खुशी का माहौल है। पूरी देश-दुनियां राममय हो गई है, बस 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है जब अपने आराध्य को मंदिर में विराजमान होते देखने का सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed