{"_id":"5dbf04318ebc3e93ca6fa3c1","slug":"people-arrested-five-thieves-siddharthnagar-news-gkp327847334","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आभूषण बरामद, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आभूषण बरामद, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
सदर थाने में पुलगिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आभूषण बरामद, पांच गिरफ्तार
- गिरोह में तीन महिलाएं भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के चेन और पर्श मारने वाले गिरोह में पांच सदस्यों को शनिवार की शाम सदर पुलिस ने नगर के सटे जमुआर नाले से दबोच लिया। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। पकड़े गए गिरोह में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पूछताछ करने के बाद सभी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। सदर थाना में रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी में मामले की जानकारी दी।
एएसपी मायाराम वर्मा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के जमुआर नाले पर छठ पूजा चल रहा था। शनिवार की देर शाम पूजा के दौरान एक गिरोह के सदस्यों ने अमित कुमार निवासी भीमापार की बहन जो पूजा करने के लिए घाट गई थी उसका सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। इस मामले की उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी करके जांच की शुरू तो चोरी करते हुए दो आदमी और तीन महिलाएं पकड़ी गई। इनके पास से चोरी के सोने व चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों चोरों के साथ चाकू भी बरामद हुआ। पूछताछ में इनकी पहचान तारा पत्नी सुरेश सड्डा बाजार थाना मोहाना, संगीता पत्नी राकेश, पूजा पत्नी लालू धोबहा थाना मिश्रौलिया, रामलाल, राकेश निवासी लक्षनपुर थाना उसका बाजार के रूप में हुई है। पूछताछ करने के बाद पांचों को जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसओ सदर डीसी चौधरी, एसआई संध्या सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।