फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People are scared due to continuous theft in Itwa

Siddharthnagar News: इटवा में लगातार चोरी से लोगों में दहशत

Thu, 11 Sep 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
People are scared due to continuous theft in Itwa
इटवा। स्थानीय क्षेत्र में अफवाहों के चलते ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। पूरी रात लोग रात लाठी-डंडे लेकर जागते रहो, जागते रहो...की आवाज के साथ गांव के चारों तरफ घूम घूमकर लोगों को चोर आने के लिए सचेत करते रहते हैं।
विज्ञापन

मामला पंचायत चौखड़ा बाजार का है। यहां बुधवार को दिन में गांव के उत्तर कब्रिस्तान में चोर के बैठे होने की अफवाह उड़ी। चौखड़ा के कब्रिस्तान में बड़े-बड़े घास होने व मैदान के बड़े होने के चलते बगैर चाहरदीवारी के अंदर घुसे चोरों तक लोगों का पहुंच पाना मुश्किल था।
विज्ञापन

ऐसे में आसपास के ग्राम महतिनिया व कुसुम्ही के लोग भी पहुंच गए, लेकिन चाहरदीवारी के अंदर घुसने की हिम्मत कोई नहीं कर रहा था। इसी दौरान शोर सुनकर घास के बीच में बैठी नीलगाय उठी और छलांग भरकर भाग गई। नीलगाय को भागते देख लोग अपने-अपने गांवों में वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल बुधवार की रात ग्राम लोहटा में हुआ। यहां रईस के खेत में लगी चरी घास में चोर के बैठे होने की अफवाह फैली। अफवाह पर पूरे गांव के लोग उक्त चोर को पकड़ने के लिए खेत को घेरकर खडे़ हो गए, लेकिन अंदर घुसने की कोई हिम्मत नहीं कर पा रहा था।

कुछ देर बाद कुछ लोगों ने हिम्मत की तो कोई नहीं मिला। इसके बावजूद लोग पूरी रात रतजगा करने को विवश रहे। यही हाल इटवा थाने के पीछे स्थित तालाब की चारों तरफ उगी झाड़ियों को लेकर हुआ। सोशल मीडिया पर झाड़ी में चोर आने की अफवाह उड़ी, लेकिन काफी खोजबीन के बाद कोई नहीं मिला। इस संबंध में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। ऐसी किसी भी स्थिति में हल्का पुलिस को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed