फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pensioner association staged a sit-in in support of their demands

Siddharthnagar News: मांगों के समर्थन में पेंशनर संघ ने दिया धरना

Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pensioner association staged a sit-in in support of their demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन और शिक्षक महासंघ जिला इकाई ने मंगलवार को पांच सूत्री मांगों के समाधान को लिए कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांगों के समाधान का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
महासंघ जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि इसी वर्ष के प्रारंभ में आठवें वेतन आयोग की घोषणा से देश के कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेंशनरों में एक संदेश गया कि सरकार अपने कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेंशनरों के वेतन एवं पेंशन का पुनरीक्षण एक जनवरी 2026 से करना चाहती है, जिससे एक खुशी का वातावरण उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन

जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे निराशा भी होने लगी, क्योंकि अभी तक आठवें वेतन आयोग के गठन की कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेंशनरों में निराशा का भाव उत्पन्न हो ही रहा था कि इसी मध्य फाइनेंशियल बिल 2025 एक कानून के रूप में सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बिल में पूर्व पेंशनरी नियमों में बदलाव करके पेंशनरों के समूह में भेद पैदा करने का प्रयास किया गया। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण नहीं किया जाएगा। इस तरह पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण, कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण से डी-लिंक हो जायेगा।

जुलाई 2024 से महंगाई भत्ते का आदेश कर्मचारियों के लिए हुआ, पेंशनरों के लिए महंगाई राहत का आदेश लगभग 10 दिन के बाद देश के पेंशनरों में असंतोष का वातावरण उत्पन्न होने पर शासनादेश जारी किया गया। वर्तमान में एक जनवरी, 2025 से मिलने वाले दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त का शासनादेश भारत सरकार द्वारा अपने पेंशनरों के लिए 11-04-25 को लगभग एक सप्ताह बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed