फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pelting in 2 villages

Siddharthnagar News: जमीन विवाद में दो गांवों के लोगों में चले ईंट-पत्थर

Fri, 24 Nov 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
pelting in 2 villages
इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर कस्बे में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर में सुबह आठ बजे दो गांवों के लोग जमीन विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। इसमें ईंट और पत्थर चले। लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

क्षेत्र की शाहपुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर सुबह दो गांवों के सैकड़ों लोग ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। मामला जमीन रंजिश का बताया जा रहा है। इस मामले में एक पक्ष ने एक दिन पूर्व इटवा थाने में लिखित सूचना देकर जान माल का खतरा बताया था। मगर पुलिस की लापरवाही के कारण कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन

पचऊद उर्फ लतीफपुर गांव के खजांची ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के लोग रोज की तरह शुक्रवार को भी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में दूसरे गुट के लोग गोलबंद होकर मेरे परिवार को मारने की नीयत से गाली दे रहे थे। उसको देखकर वह और परिवार के अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ कर चौकी पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से कुछ दूरी पर मेरे घर की महिलाओं को भी शाहपुर निवासी कई लोग गाली दे रहे थे। घर की महिलाओं की आवाज सुनकर वह और परिवार के अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचकर किसी तरह अपनी और अपने परिवार की जान बचाए।

वहीं, दूसरे पक्ष के श्यामसुंदर अग्रहरि ने बताया कि उन पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। योजनाबद्ध तरीके से इन लोगों ने खुद ही मेरे घर पर चढ़कर मुझे मारने-पीटने आए थे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने कहा मामला संज्ञान में है। इस घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed