फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   peacock dance performed in rasleela

मयूर नृत्य पर भावविभोर हो गए लोग

Sun, 30 Oct 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
peacock dance performed in rasleela
बढ़नी के अंबेडकर नगर में रासलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मयूर नृत्य पर भावविभोर हो गए लोग
विज्ञापन

बढ़नी। नगर के वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर में आयोजित रासलीला में शनिवार की रात लीला का शुभारंभ श्रीराधे कृष्ण की आरती से हुई। कलाकारों ने मयूर नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंचन में दिखाया गया कि विवाह के बाद देवकी और वसुदेव को पहुंचाने कंस जा रहा है। उसी समय आकाश वाणी होती है कि कंस! जिस बहन को तू इतने प्रेम से पहुंचाने जा रहा है, उसी की आठवीं संतान के हाथों तुम्हारी मृत्यु निश्चित है। आकाशवाणी सुनकर कंस क्रोधित होता है। तलवार निकालकर वसुदेव और बहन देवकी को मारने के लिए दौड़ता है। देवकी और वसुदेव उसे आश्वस्त करते हैं कि वे अपनी आठवीं संतान को उसे सौंप देंगे। इस पर कंस मान जाता है, लेकिन दोनों को बंदी गृह में बंद डाल देता है। कलाकारों ने श्री कृष्ण जन्म का भी मंचन किया। इस दौरान बाबा केशवदास, सतपाल जी महाराज, विष्णु गुप्ता, रामनिवास, दुर्गेश कमलापुरी, विशंभर सिंह, मनोज पांडेय, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed