{"_id":"60e09c078ebc3ebf4b42f8d9","slug":"payment-without-work-siddharthnagar-news-gkp4005421112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में बिना कार्य कराए ही कर दिया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में बिना कार्य कराए ही कर दिया भुगतान
विज्ञापन

- जांच में बर्डपुर ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतों में मिली गड़बड़ी
- सीडीओ ने उपायुक्त मनरेगा को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत बिना कार्य कराए ही भुगतान होने का मामला प्रकाश में आया है। अन्य कार्यों में मानक के विपरीत कार्य पाया गया है। मामला विकास खंड बर्डपुर के तीन ग्राम पंचायतों का है। तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट में मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त मनरेगा को पत्र लिखा है।
मनरेगा के तहत विकास खंड बर्डपुर में कई ग्राम पंचायतों में बिना कार्य कराए भुगतान और अनियमितता की शिकायत को सीडीओ पुलकित गर्ग ने गंभीरता से लिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी बर्डपुर की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। टीम में अवर अभियंता और तकनीकी सहायक भी शामिल थे।
ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 टोला देउरा चौधरी की जांच में मनरेगा से प्राथमिक विद्यालय में खेल मैदान और अन्य निर्माण कार्य में 418 वर्ग मीटर में इंटरलाकिंग के स्थान पर मौके पर तीन सौ वर्ग मीटर कार्य पाया गया। पांच झूले में चार ही मिले। अपूर्ण कार्य मापन करने पर 1.40 लाख का कार्य मौके पर नहीं मिला। ग्राम पंचायत बजहा के राजस्व ग्राम नखोरिया में इंटरलाकिंग कार्य में गड़बड़ी पाया गया। ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला मझौवा में निर्माणाधीन सीसी सड़क टूटी पाई गई है। सीडीओ ने मनरेगा के उपायुक्त को पत्र लिखकर दोषी अधिकारी, कर्मी और अन्य पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।