{"_id":"6830c23770fc98aab8076544","slug":"payment-was-made-without-construction-now-track-work-will-be-done-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-138017-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बगैर निर्माण कराये हो गया भुगतान, अब कराएंगे पटरी का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बगैर निर्माण कराये हो गया भुगतान, अब कराएंगे पटरी का कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा- बांसी मार्ग को काट रही अकरारी नाले पर बने पुल पर ठेकेदार ने पुल व पुल की एप्रोच रोड का निर्माण करा दिया गया। लेकिन, भुगतान लेने के बावजूद एक तरफ की पटरी का निर्माण अधूरा छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के बांसी खंड से इटवा- बांसी मार्ग पर स्थित अकरारी नाले पर एक बड़े पुल का निर्माण कराया गया है। निर्माण की शुरुआत में आवागमन बनाए रखने के लिए सड़क की पटरियों को काटकर दक्षिण बाईपास बनाया गया। लगभग छह माह बाद पुल का निर्माण पूरा होने के बाद एप्रोच मार्ग बनाकर आवागमन शुरू करा दिया गया। लेकिन, पुल के पश्चिम तरफ के दक्षिण पटरी को अधूरा छोड़ दिया गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो पटरी निर्माण का भुगतान ठेकेदार को हो चुका है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी बांसी खंड बीके राय का कहना है कि शीघ्र ही पटरी का निर्माण कार्य कराया जाएगा।