{"_id":"6249e193f1fb8f1e064feeb9","slug":"patta-land-siddharthnagar-news-gkp43208534","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने पट्टा धारकों को सौंपी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने पट्टा धारकों को सौंपी भूमि
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के जियाभारी में प्रशासन दौरा अवैध कब्जा हटाया गया। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने पट्टा धारकों को सौंपी भूमि
- शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के जियाभारी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
परसा। शोहरतगढ़ क्षेत्र के जियाभारी गांव में तहसील प्रशासन ने कब्जा हटाकर पट्टा धारकों को भूमि सौंपी। राजस्व एवं पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पट्टे की भूमि में छह लोगों के अवैध निर्माण को जेसीबी से हटाया गया, जिसे चार पट्टा धारकों के सुपुर्द कर दिया गया।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के जियाभारी में 13 वर्ष पहले 10 भूमिहीन लोगों को आवास के लिए भूमि आवंटित किया गया था। इसमें छह पट्टा धारकों को भूमि पर कब्जा मिल गया था, लेकिन शेष चार पट्टा धारक गुलनाज, नौसाद, बरसाती, रामतीरथ को अब तक कब्जा नहीं मिला था। चारों के हिस्से की भूमि पर गांव के ही छह लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा था। चारों पट्टाधारक तहसील प्रशासन के यहां मामला दाखिल कर न्याय की गुहार लगा रहे थे। रविवार को एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित राजस्व टीम के साथ तहसीलदार धर्मवीर भारती के नेतृत्व में ढ़ेबरुआ पुलिस की मौजूदगी में कब्जा हटाया गया। साथ ही चारों पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार, ढ़ेबरुआ थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, कानूनगो शारदा प्रसाद मिश्र, अंकित अग्रवाल, लेखपाल अनिरूद्घ चौधरी, प्रदीप शुक्ल, शिवकुमार यादव, संतोष यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर चौधरी आदि मौजूद रहे।