फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Patient Mafia: Secret committee will give report, action will be taken against illegal hospitals

Siddharthnagar News: मरीज माफिया ः गोपनीय कमेटी देगी रिपोर्ट, अवैध अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 23 Feb 2025 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Patient Mafia: Secret committee will give report, action will be taken against illegal hospitals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का दावा करके मरीजों को शोषण किया जा रहा है। शहर से लेकर कस्बे और चौराहे तक अवैध और बिना मानक के अस्पताल और अल्ट्रासाउंड संचालित हो रहे हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए एक गोपनीय कमेटी बनाई गई है।
हर दो माह पर निजी अस्पताल में गलत इलाज के मौत का मामला सामने आता है। जांच में मानक विहीन और अवैध रूप से संचालन की बात सामने आती है। इससे विभाग पर सवाल उठता है। अभी गोपनीय टीम इस प्रकार के अस्पतालों की जांच करेगी। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षक और एसडीएम जांच करेंगे और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अवैध रूप से अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड के संचालन का खेल जगजाहिर है। क्योंकि हर माह किसी न किसी मौत के बाद चुप्पी टूटती है, और हंगामा जांच और कार्रवाई शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बड़े- बड़े डॉक्टरों का बोर्ड लगाकर बेहतर इलाज का दावा करने वाले निजी अस्पताल, अल्ट्रासाउंड सेंटर और लैब वाले आर्थिक शोषण करते हैं। स्थिति गंभीर होने के बाद रेफर कर देते हैं। ऐसे में कई बार बीमार व्यक्ति की जान चली जाती है।
बीते माह अल्ट्रासाउंड जांच में अनियमितता करने की बात सामने आई थी। साथ ही डुमरियागंज में अवैध रूप से संचालित अस्पताल पर कार्रवाई करने बेवां सीएचसी अधीक्षक के आवास पर जाकर धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई की थी। संगठित रूप से इस अपराध को अंजाम पहुंचाया जा रहा है, जिसमें आम जनता पिस रही है।

अब अवैध रूप से संचालित होने वाले अस्पताल और जांच केंद्र पर कार्रवाई होगी। क्योंकि, एसडीएम की अगुवाई में हर क्षेत्र के अधीक्षक को क्षेत्र में छापा मारना है। इसके बाद गुणदोष के आधार पर सील करने के साथ ही आगे की कार्रवाई करनी है।
इस संबंध में संबंध में सीएचसी अधीक्षक को सीएमओ की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। हर माह जांच के रिपोर्ट उन्हें भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed