{"_id":"650a0838e5c9bcb0840f1d3e","slug":"pathra-police-reached-basti-balrampur-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4962-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 36 घंटे बाद नहीं हुआ शिनाख्त, बस्ती-बलरामपुर तक पहुंची पथरा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 36 घंटे बाद नहीं हुआ शिनाख्त, बस्ती-बलरामपुर तक पहुंची पथरा पुलिस
Wed, 20 Sep 2023 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव में स्थित सरयू नहर की पुलिया के पश्चिम में मिली विवाहिता के शव की शिनाख्त 36 घंटे बाद भी नहीं हुई है। मिसिंग की जानकारी के लिए पथरा पुलिस की दो टीम बलरामपुर और बस्ती में पहुंचकर जानकारी जुटा रही है। मामला हत्या या आत्महत्या में उलझा है जो 72 घंटे बाद स्पष्ट हो पाएगा। पोस्टमार्टम न होने तक पुलिस शव की पहचान के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द सरयू नहर की शाखा की पटरी से कुछ राहगीर सोमवार सुबह गुजर रहे थे। उन्होंने नहर में महिला का उतराता हुआ शव देखा था। मामले की जानकारी मिलते ही एसओ पथरा हरिओम कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकलवाया और हत्या की आंशका को देखते हुए महिला आरक्षी से शरीर में चोट के निशान को देखने की कोशिश की। लेकिन शरीर के किसी भी हिस्से पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस संबंध थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि नहर बलरापुर से आती है, इसलिए बलरामपुर तक पुलिस टीम को भेजा गया था। बस्ती बार्डर भी लगता है। इसलिए बस्ती में भी टीम जाकर जानकारी ले रही है। मिसिंग रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी लिया जा रहा है।