फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Passing a budget of 6.20 million between the aggravated

हंगामे के बीच 6.20 करोड़ का बजट पारित

Sat, 22 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 22 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Passing a budget of 6.20 million between the aggravated
उसका ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
उसका बाजार। ब्लाक सभागार में शनिवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामेदार रही। चुनिंदा ग्राम पंचायतों में ही अधिक धन भेजने पर अन्य सदस्यों ने आपत्ति जताई। कर्मचारियों पर विकास में पक्षपात का आरोप लगाया। हंगामे के चलते पिछली कार्यवाही की पुष्टि में ही पसीने छूट गए। इस दौरान 6.20 करोड़ के वार्षिक बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में विधायक श्यामधनी राही ने भी हिस्सा लिया है। क्षेत्र के विकास में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में विधायक ने कहा कि ब्लाक का जो भी उत्तरदायित्व है, उसे सूचीबद्ध कर प्रेषित करें। भुगतान के लिए उसे सदन में रखेंगे। सभी कार्यों में पारदर्शिता होना आवश्यक है। जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख पासी शांति देवी ने सभी सदस्यों से अपने क्षेत्र की विकास की रूपरेखा तय कर कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इससे पहले बीडीओ विजय कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन और विकास योजनाओं में जनभागीदारी के बारे में जानकारी दी। बताया कि 24 को ब्लाक परिसर में दिव्यांगता परीक्षण शिविर आयोजित होगा। पशु चिकित्साधिकारी डॉ.एके सिंह ने पशुओं को विभिन्न रोगों से बचाव व पशुधन बीमा के बारे में बताया। एआरओ शिवप्रकाश त्रिपाठी ने गेहूं क्रय केंद्र व राशन के मूल्य की जानकारी दी। बीईओ व्यासदेव ने नए सत्र में बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने को प्रेरित किया। बैठक में खराब नलकूप, हैंडपंप की मरम्मत, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, मनरेगा के वर्ष 2017-18 की वार्षिक कार्ययोजना, राज्य वित्त से होने वाले कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख राजमती लोधी ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडीओ सहकारिता सुधीर राय, सहित दयाराम लोधी, सरोज शुक्ला, रणजीत सिंह, मनोज दुबे, अरविंद शुक्ला, मणिकांत दुबे, दुर्गेश साहनी, मैसर अली, चंद्रिका, सतीश चौधरी, बच्चू लाल, जयप्रकाश, राजदेव, महबूब आलम, करमदार, जगदीश प्रताप, शहाबुद्दीन, कमलेश आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर एसओ अंजनी कुमार राय फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed