{"_id":"67fe87391318248adc06e7f0","slug":"passengers-will-again-face-the-problem-of-waterlogging-in-the-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135879-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश में फिर जलभराव की समस्या से जूझेंगे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश में फिर जलभराव की समस्या से जूझेंगे मुसाफिर
विज्ञापन
डुमरियागंज में परिवहन निगम के बस स्टेशन भवन का ठप्प पडा निर्माण कार्य। संवाद
- दो महीने से ठप पड़ा है भवन का निर्माण का कार्य, अभी धूप में तप रहे यात्री, बारिश में भीगने को रहेंगे विवश
-डुमरियागंज में परिवहन बस स्टेशन के नए भवन का 1.58 करोड़ से होना है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। नगर स्थित परिवहन निगम के बस स्टेशन के नए भवन का निर्माण डेढ़ महीने से ठप है। इससे आने वाले मानसून और बारिश के बाद उत्पन्न बाढ़ के दौरान रोडवेज बस स्टेशन परिसर के जलभराव की समस्या से जूझने से इनकार नहीं किया जा सकता है। यात्रियों को बस के लिए दिक्कत झेलनी पड़ेगी। अभी धूप से परेशान हैं फिर बारिश में भीगेंगे।
डुमरियागंज में परिवहन निगम के बस स्टेशन के नए भवन का शिलान्यास मार्च 2024 में वर्चुअल रूप से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लखनऊ से डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून और एआरएम परिवहन विजय कुमार गंगवार की उपस्थिति में किया था, जिसके छह महीने बाद रोडवेज बस स्टेशन भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। इसकी निर्माण अवधि मार्च 2025 थी। डेढ़ महीने से मजदूर के अभाव में निर्माण कार्य ठप है।
-- -
भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद परिवहन सुविधाओं में होगा इजाफा
डुमरियागंज बस स्टेशन परिसर में रोडवेज के नए भवन का निर्माण कार्य एक करोड़ 58 लाख, 10 हजार रुपये से करवाया जा रहा है। परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों ने दावा किया था कि भवन निर्माण के बाद डुमरियागंज में परिवहन सुविधाओं में इजाफा होगा और शहर और महानगरों की तरह यहां भी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -
डुमरियागंज रोडवेज भवन के बाउंड्रीवाल का 80 प्रतिशत तथा भवन का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शटरिंग का काम कराने वाले सुपरवाइजर की तबीयत खराब होने से निर्माण कार्य रुक गया था, जिसे दूसरे सुपरवाइजर को लगाकर जल्द ही पूर्ण कराकर मई तक भवन रोडवेज निगम को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
-सत्य प्रकाश गुप्ता, जेई, कार्यदायी संस्था, यूपीपीसीएल