{"_id":"6803e9f6c5ba7ed6280b376b","slug":"passengers-are-troubled-by-the-arbitrariness-of-taxi-drivers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-136064-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टैक्सी चालकों की मनमानी से मुसाफिर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टैक्सी चालकों की मनमानी से मुसाफिर परेशान
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज-रुधौली मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन न होने से प्राइवेट वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इससे यात्रियों को कम दूरी का भी दोगुना से अधिक किराया देना पड़ रहा है। यात्री अधिक किराया देने के साथ ही वाहनों पर क्षमता से अधिक बैठा रहे है, इससे दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है।
डुमरियागंज से रुधौली तक की दूरी 22 किमी है, लेकिन इस मार्ग पर कोई भी सरकारी वाहन नहीं चलता है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को इन दोनों स्थानों की दूरी तय करने के लिए निजी व प्राइवेट वाहनों का सहारा लेने पड़ रहा है।
मोतीगंज निवासी यात्री जीत कुमार ने कहा कि डुमरियागंज के बैदौला चौराहा रुधौली मार्ग पर परिवहन निगम की कोई बस नहीं चलती है, इतना ही नहीं प्राइवेट बसों का संचालन भी ना होने से ऑटो और प्राइवेट टैक्सी चालक मनमानी करते हैं।
विज्ञापन
यात्री विनोद शर्मा ने कहा कि बैदौला से मोतीगंज की दूरी महज सात किमी है जिसका किराया 30 से 40 रुपया चालक वसूलते हैं।
एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षीत नेे कहा कि प्राइवेट वाहन चालक कई गुना किराया वसूल रहे है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद