{"_id":"5f9ac6a48ebc3e9bc61cbbed","slug":"passbook-print-siddharthnagar-news-gkp3712026110","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीनों से खराब है पासबुक प्रिंटिंग मशीन, ग्राहक फ्रेंचाइजी के भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनों से खराब है पासबुक प्रिंटिंग मशीन, ग्राहक फ्रेंचाइजी के भरोसे
विज्ञापन
पासबुक प्रिंटिंग मशीन, ग्राहक फ्रेंचाइजी के भरोसे
पासबुक प्रिंटिंग के लिए फ्रेंचाइजी के यहां देनी पड़ती है रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
चेतिया बाजार। बड़ौदा यूपी बैंक की चेतिया शाखा की फरवरी से खराब पड़ी पासबुक प्रिंटिंग मशीन आज तक ठीक नहीं हो सकी है। पासबुक प्रिंटिंग मशीन खराब होने से लोगों को फ्रेंचाइजी के यहां सुविधा शुल्क अदा कर इंट्री करवानी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि बैंक अधिकारी जानबूझ कर पासबुक प्रिंटिंग मशीन ठीक नहीं करवा रहे हैं क्योंकि उनकी फ्रेंचाइजी से साठगांठ है।
बैंक पहुंचे ग्राहक उमाशंकर चौरसिया ने बताया कि दस हजार रुपये तक की रकम तो वह जनसेवा केंद्र से निकलवा लेते हैं लेकिन पासबुक अपडेट कराने के लिए बैंक आना पड़ता है। यहां बीते छह सात माह से मशीन खराब है। इससे यह नहीं पता चल पाता कि खाते से कितनी रकम निकाली गई है। कई खाताधारक धोखाधड़ी का भी शिकार हो चुके हैं। खाताधारक संतराम प्रजापति का आरोप है कि जबसे बड़ौदा के नाम से काम शुरू हुआ है तब ही से व्यवस्था खराब है। रामदेव चौरसिया, राजकुमार, दिनेश, कृपाशंकर आदि खाताधारकों ने बैंक कर्मचारियों पर ग्राहकों से अभद्रता से बात करने का भी आरोप लगाया। इन लोगों का कहना है कि पासबुक छापने की बात करने पर बैंककर्मी फ्रेंचाइजी के यहां जाने को कहते हैं, मशीन कब सही होगी पूछने पर अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। शाखा प्रबंधक मेहीलाल प्रसाद ने बताया कि वह यहां एक माह पूर्व ही आए हैं, मशीन खराब होने की जानकारी एक सप्ताह पहले ही मिली है, उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है, जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा।